Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

कांग्रेस में सृजन,यह नेता पार्टी गाइड लाइन में प्रमुख दावेदार।

0 262

शहर कांग्रेस अध्यक्ष,
आयुसीमा, जाति ,तो ज्यादा सक्रियता और योग्य उम्मीदवार के हाथ लग सकती कुर्सी।
इन आंकलनों में सिर्फ कुछ नाम,बाकी सब फिसड्डी।

दूसरे राज्यों में कांग्रेस का सृजन हो रहा सफल। दावेदारों की उम्मीद हुई मजबूत।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

इंदौर।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंथन के दौरान एक बात तो साफ हो गई कि, अगर किसी ने सृजन में सेंध लगाने की सफल कोशिश नहीं की तो, इंदौर को पहली बार योग्य,जागरूक और सक्रिय अध्यक्ष मिल जाएगा। उक्त लिहाज से पुराने उबाऊ चेहरों को पहले ही इशारा हो गया है कि, अबकी बार चयन करने में किसी भी तरह का दाव खेला और, स्थिति बिगाड़ने की जुर्रत की तो ठीक नहीं होगा। इधर अब पार्टी के इतने सख्त लहज़े से, जहां योग्य,जातिगत और सक्रिय तथा खासतौर से युवा कांग्रेसियों में उत्साह है कि,ऐसा लग रहा है की राहुल गांधी का सृजन अभियान सटीक बैठा तो इंदौर ही नहीं बल्कि देशभर में जहां जितनी कांग्रेस शेष हैं,वहां पर युवाओं की टीम तैयार हो जाएगी। जो हर तरह से पार्टी के लिए सक्षम हो सकेगी।

सोशल मीडिया अहम

अगर इंदौर की बात की जाएं तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों में युवाओं की बात की जाए जिनकी लगभग 45 वर्ष तक उम्र है तो, उनमें पिंटू जोशी,शैलेश गर्ग,अमन बजाज,अमित चौरसिया, दीपू यादव, सन्नी राजपाल मुख्य रूप से इस रेस में हैं।

जिनमें पिंटू जोशी की बात की जाए तो वह सोशल मीडिया पर कभी कभार सक्रिय रहते है। लेकिन रहते है तो छबि छोड़ते है।

अब बात करते है अमन बजाज की तो अमन सोशल मीडिया पर काम पूर्ति ही सक्रिय दिखे हैं।

शैलेश गर्ग की, बात की जाएं तो गर्ग अग्रवाल समाज ,सामाजिक रूप सक्रियता की वजह से सक्रिय दिखते रहते है।

इधर अब बात प्रवक्ता अमित चौरसिया की तो वह कुछ न कुछ कभी मजबूत तो कभी टॉय टॉय फुस्स मुद्दों को भी हवा दे देते हैं। लेकिन हां हमेशा किसी न किसी विषय पर सक्रिय तो देखे जाते है। इसके अलावा अमित का अलग अलग राज्य में ऑब्जर्वर का अनुभव,और सड़कों पर सक्रियता भी प्रमुख हैं।

पूर्व पार्षद दीपू यादव यह विशुद्ध रूप से फोन उठाने और बात करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति और सक्रियता जीरो हैं।

इसके अलावा न जिसका कोई आका न जो कोई किसी का पट्ठा सन्नी राजपाल तो सोशल मीडिया से लेकर सड़को पर काफी सक्रिय दिखे है।

जातिगत समीकरण क्या कहता हैं।

जातिगत समीकरण की बात की जाए तो इनमें तीन सामान्य पिंटू जोशी,अमन बजाज,शैलेश गर्ग,है और बाकी पिछड़ा वर्ग में अमित चौरसिया, दीपू यादव लिहाजा यह अंदाजा अब लगाया जा रहा है कि इस बार अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से हो सकता हैं। खैर कांग्रेस में एन वक्त पर क्या हो जाए यह अब देखना होगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!