Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के जानलेवा यूनीपोल लॉलीपॉप को अभी भी खुली छूट,हादसा हुआ तो कोसे जायेगे नेता!

0 513

माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद भी औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,यूनीपोल, लॉलीपॉप PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के यूनीपोल लॉलीपॉप दे रहे बड़ी दुर्घटना को न्यौता,लेकिन निगम मार्केट विभाग सुस्त।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

माननीय न्यायालय ने यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंग,बेनर को लेकर आदेश जारी कर दिया हैं। और कुल 8 बिंदुओं के आधार पर शहर को अवैध,जानलेवा, और नियम विरुद्ध लगाए यूनीपोल लॉलीपॉप,होर्डिंग, बेनर को हटाने के निर्देश माननीय न्यायालय ने नगर निगम को दिए हैं। लेकिन इंदौर नगर निगम ने उक्त आदेश को लेकर मात्र औपचारिकता की नीति अपना रखी हैं। दरअसल खुद इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग ने PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी को शहरभर में यूनीपोल लॉलीपॉप लगाने का ठेका दिया तो हैं। लेकिन PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर्ताधर्ताओं ने नियमों और इंदौर नगर निगम के कायदों को ताक पर रखते हुए मनमाने तरीके से यूनीपोल लॉलीपॉप ठोक दिए हैं। दिलचस्प बात तो यह कि निगम द्वारा तय साइज के लॉलीपॉप की बजाय कहीं ज्यादा बड़े लोलीपॉप लगा दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट चौराहा, बापट चौराहा,एम आर 10, एमजी रोड,तीन पुलिया, पालदा, MY हॉस्पिटल, दवा बाज़ार, LIG,BRTS, पलासिया क्षेत्र में ऐसे यूनीपोल लगाए है। जो फुटपाथ से कहीं ज्यादा बाहर हैं। और मुख्य सड़कों को घेरते हुए ठोके गए हैं। लेकिन नगर निगम मार्केट विभाग अमले को माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद ये यूनीपोल,और एमआर 9 मेट्रो ग्रीन बेल्ट के ये ऐसे लॉलीपॉप जो कि तय साइज से कहीं ज्यादा बड़े है दिखाई ही नहीं देते हैं।

मार्केट विभाग प्रभारी अपर आयुक्त के पास नहीं जवाब,नहीं उठता फोन।

PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा लगाए गए जानलेवा यूनीपोल लॉलीपॉप को लेकर इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग प्रभारी अपर आयुक्त आकाश सिंह के पास कोई जवाब नहीं हैं। और तो और उन्हें उक्त मामले में पूछने के बाद उनका फोन तक उठ नहीं रहा हैं। वह जवाब देने से बचते फिर रहे हैं। जबकि खुद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और मेयर पुष्यमित्र भार्गव जानलेवा बन रहे यूनीपोल लॉलीपॉप को हटाने के निर्देश दे चुके हैं।

 

खुद महापौर कह चुके है आमजनता की जान से नहीं होगा समझौता।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा लगाए गए यूनीपोल और लॉलीपॉप को लेकर लगातार मुद्दा उठा रहा हैं। चर्चा में खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी आमजनता की जान से समझौता नहीं करने की बात तक कह दी हैं। लेकिन नगर निगम मार्केट विभाग इन्हें हटाने में हिचकिचा रहा हैं। जबकि कोई हादसा अगर हो जाता है तो फिर अफसर और नेता मुंह छिपाते रहेंगे।

हादसा होगा तो कोसे जायेगे नेता।

नगर निगम मार्केट विभाग की लापरवाहियों की वजह से PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी ने ऐसे कई स्थानों जैसे हाईकोर्ट चौराहा,एमजी रोड,बापट चौराहा,एमआर10, MY हॉस्पिटल मार्ग, महु नाका,तीन पुलिया,जैसे दर्जनों स्थानों पर यूनीपोल लगाए है जो कि फुटपाथ से कहीं ज्यादा बाहर निकले हुए हैं और तो और यह मुख्य राहगीर सड़कों के बीचोबीच टांगे गए हैं। अगर इनसे हादसा होता है, तो फिर एक बार शहर के जनप्रतिनिधि कोसे जायेगे। लेकिन मूल लापरवाहियां तो मार्केट विभाग के जिम्मेदारों की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!