Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्मार्टफोन,2 वाहन बरामद।

0 415

पुलिस ने दबोचा मोबाइल स्नैचर गैंग; 12 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, 16 स्मार्टफोन और 2 वाहन बरामद

इंदौर। नगरीय क्षेत्र में चोरी, नकबजनी और मोबाइल स्नैचिंग जैसी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इंदौर जोन-01 की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात के महज 12 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए गैंग के 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीरों को बनाते थे निशाना

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे अपनी स्मैक या अन्य नशीले पदार्थों की लत को पूरा करने और महंगे शौक के लिए राहगीरों को निशाना बनाते थे। सूनसान रास्तों या ध्यान भटके हुए राहगीरों के हाथों से मोबाइल झपटकर वे पलक झपकते ही अपनी गाड़ियों से फरार हो जाते थे।

लाखों के 16 मोबाइल और गाड़ियां जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 16 कीमती एंड्रॉयड और आईफोन मोबाइल बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाने वाले 2 दुपहिया वाहन भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई त्वरित कार्रवाई। पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी के कड़े दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए की गई। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में पुलिस उपायुक्त जोन-01 नरेन्द्रसिंह रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा और सहायक पुलिस आयुक्त (आजाद नगर) रविन्द्र बिलवाल के कुशल मार्गदर्शन में ग्राउंड टीम ने त्वरित घेराबंदी कर इन बदमाशों को दबोचा। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!