INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इंदौर में रहते नहीं सुनते काम तो अमेरिका से क्या ही हो जाएगा मित्र!
महापौर जी बस आश्वासन देते है और सख्त कार्यवाही बात,होता कुछ नहीं,यहीं नहीं कमिश्नर की मेहनत पर भी बट्टा लगाता निगम अमला,न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम के पास दर्जनों उदाहरण,लेकिन कार्यवाही कुछ नहीं बस थोथी बात और आश्वासन।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर नगर।




इंदौर में अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप,होर्डिंग, अवैध निर्माण,अवैध फूटी कोठी चौराहा सब्जी मंडी,रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप मामला या फिर भ्रष्टाचार, के हर किसी विषय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के तमाम आदेश,निर्देश,सख्ती की बात,दौरे, निरीक्षण,तमाम निगम अमले के सामने पानी भरते हैं। हाल ही में मेयर साहब ने अमेरिका से रीगल चौराहा पर अनशनरत प्रह्लाद पांडे को फोन पर आश्वासन की एक और पुड़िया थमाई हैं। लेकिन मेयर साहब आपके इंदौर में रहते अधिकारी निगम अमला आपको कुछ समझते नहीं तो फिर अमेरिका में रहते हुए आप क्या कर लेंगे। आप कुछ भी आदेश,निर्देश, सख्ती कार्यवाही की बात कहे लेकिन सभी धरी की धरी रह जाती हैं।


निगम अधिकारी जिनमें अपर आयुक्त तक के बंटाधार में शामिल रहते हैं। न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी, शहर में अवैध साइज दिशा से बड़े यूनीपोल लॉलीपॉप, होर्डिंग,रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप, वार्ड 35 की 25 लाख बकाया के चलते बंद कर दी गई दुकानें यकायक बिल कलेक्टर शेखर दिघे द्वारा खोल दिए जाने,और अब मुंह छिपाते फिरते, और जोनल कार्यालय 11 के वार्ड 60 स्थित शकील ओलंपिक का अवैध साम्राज्य जैसे दर्जनों मामलों का खुलासा किया। जिस पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बेबाकी से सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात तो कहीं लेकिन मामला फुस्स हो गया।
