Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय...

INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अवैध लगेगा बदनुमा दाग, कान पकड़े लेकिन घुमाकर,कोई नयी बात नहीं

0 650

पूरे शहरभर को पाट दिया यूनीपोल, लॉलीपॉप और होर्डिंगों से अब MIC की खुली नींद,लेकिन फिर कान पकड़े दूसरी तरफ से। लेकिन बात एक ही गेंट्री से अब होगा शहर बेहाल।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर महापौर परिषद बैठक में मानो यूनीपोल को लेकर जो फैसला लिया वह मात्र कान घुमाकर पकड़ने जैसा साबित हो रहा हैं। दरअसल MIC में हुए निर्णय अनुसार अब शहरभर में नए यूनीपोल लगाए नहीं जायेगें। लेकिन हास्यास्पद बात यह है कि MIC सदस्यों और खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव को यह जानकारी नहीं की PRJ OOH और सुपीरियर मीडिया सर्विसेज ने इसके पहले ही खेला कर दिया हैं अब MIC रोक लगाए या खुद महापौर कमिश्नर क्षितिज सिंघल। लेकिन यूनीपोल से पूरा शहर भर गया हैं। जबकि इंदौर महापौर परिषद बैठक में नये गेट्री को अनुमति देते हुए एक बार फिर शहर पर अवैध होर्डिंगों का भार डाल दिया हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि पहले से ही शहरभर की अन्य गेंट्री अवैध होर्डिंगों की मार झेल रही है। तो BRTS भी इससे अछूता नहीं। और तो और खुद जिम्मेदार ही यहां अवैध होर्डिंगों को तान देते हैं। और जब नियम कायदे जाते है भाड़ में।

यूनीपोल की आई बाढ़

शहरभर के कोई से भी चौराहे,प्रमुख सड़कों मार्गों पर PRJ OOH और सुपीरियर मीडिया सर्विसेज के यूनीपोल की बाढ़ आई हुई हैं। कई यूनीपोल तो फुटपाथ और सड़कों के बीचों इन जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ा रहे हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार की हिम्मत जो इन्हें हटा देवें। हां जरूर जब हादसा होगा तब जरूर यहीं जिम्मेदार एकदूसरे पर इस नाकामी का ठीकरा फोड़ने में पीछे नहीं रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!