Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद... INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ...

INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिया से पहुंचे ऑफिस।

0 404

नो कार डे पर निगम के जिम्मेदारों ने छोड़ी चार पहिया

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने खुद चलाई स्कूटर, प्रभारी महापौर व अपर आयुक्तों ने भी दो पहिया से पहुंचकर दिया संदेश

इंदौर।

स्वच्छता के साथ अब पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए इंदौर नगर निगम में ‘नो कार डे’ मनाया गया। इस पहल के तहत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और विभाग प्रमुखों ने एक दिन के लिए चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया और दो पहिया वाहनों से अपने कार्यालय पहुंचे। नो कार डे के दौरान निगमायुक्त क्षितिज सिंघल खुद स्कूटर चलाकर कार्यालय पहुंचे। वहीं प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़, अपर आयुक्त प्रखर सिंह और अभय राजनगांवकर सहित निगम के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने भी दो पहिया वाहनों का उपयोग कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इंदौर में पिछले कई वर्षों से नो कार डे के माध्यम से नागरिकों को निजी चार पहिया वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने और वैकल्पिक परिवहन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निगम अधिकारियों का मानना है कि शहर में प्रदूषण कम करने, ईंधन की बचत करने और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने शहरवासियों से की अपील

सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी चार पहिया वाहन छोड़कर दो पहिया, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन जैसे विकल्पों को अपनाएं। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नो कार डे के जरिए निगम के जिम्मेदारों ने खुद दो पहिया वाहन चलाकर यह संदेश देने की कोशिश की कि बदलाव की शुरुआत दूसरों से नहीं, खुद से की जानी चाहिए। एक दिन नो कार, ओनली दो पहिया—स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर इंदौर की ओर एक कदम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!