INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिलावली तालाब कैचमेंट एरिया पर किया जबरिया कब्जा,निगम अमले ने किया ध्वस्त,कर्ताधर्ताओं को जारी किए नोटिस।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जल संवर्धन योजना का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मजाक, तालाब कैचमेंट एरिया पर कब्ज़ा, निगम अमले ने किया ध्वस्त,कर्ताधर्ताओं को जारी किए गए नोटिस।


✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित तमाम अधिकारी प्रदेशभर में जल संवर्धन और संरक्षण को लेकर दिनरात आम से लेकर ख़ास को जागरूक कर रहे हैं। इधर जल संरक्षण के चलते खुद निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी लगातार दिनरात लगे हुए हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने बिलावली तालाब पर मनमाना कब्जा जमा लिया। दरअसल रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं बिलावली तालाब के कैचमेंट एरिया पर रिटर्निग वॉल बनाकर कब्ज़ा जमा लिया। लिहाजा जब यह जानकारी निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को लगी तो उन्होंने निगम अमले को भेजकर रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं के उक्त कब्जे को धराशाई करवा दिया। और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं को नोटिस भी जारी किया हैं।

लगातार नियमों का उड़ा रहा मजाक।

रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता लगातार नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। इससे पूर्व भी रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने निहालपुर मुंडी तालाब की पाल तोड़कर वहां मनमाने तरीके से निर्माण कर डाला। इसके अलावा खनिज अधिकारी द्वारा भी रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं का शिकायती प्रतिवेदन दिया हैं। जिसके आधार पर रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं पर खनिज विभाग ने 8 करोड़ की पेनल्टी ठोकी हैं। साथ ही रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने सरकारी जमीन पर अपनी निजी सड़क बना डाली फिलहाल यह सभी मामले विचाराधीन हैं।

निगम अमले ने की कार्यवाही।
चर्चा इंदौर नगर निगम भवन अधिकारी प्रभात तिवारी ने बताया कि फिलहाल रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के तीसरे फेज का कार्य शुरू नहीं किया हैं। लेकिन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने बिलावली तालाब के कैचमेंट एरिया में दीवार बना डाली थी। लिहाजा निगम अमले ने उक्त अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया है और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता में से धीरज वासन के नाम नोटिस भी जारी किया हैं।
