Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैकड़ों समाजजन,समाज में चर्चा इतना बड़ा पहली बार हुआ आयोजन,मेयर के नहीं पहुंचने पर मायूस हुए लोग।

0 762

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक समारोह में पदभार किया ग्रहण,समाज में यही चर्चा पहली हुआ इतना बड़ा आयोजन,इधर मेयर के नहीं आने पर नाराज़ हुए लोग।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी ने पहले तो काँटे के मुकाबले में समाजजनों का विश्वास हासिल करते हुए शहर की सबसे ज्यादा पुरानी संस्था पर अध्यक्ष पद की शपथ ली। यही नहीं खुद अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी के साथ दो उपाध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष,सहसचिव,प्रचार सचिव सहित संचालकों ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जो श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाजजनों की संख्या थी, उसे देखते हुए अब यह चर्चा आम हो गई है कि समाज की सबसे पुरानी संस्था का यह पहला कार्यक्रम हुआ जो इतिहास में दर्ज हो गया। यहीं नहीं इस अवसर पर अब समाज की सबसे पहली प्राथमिकता जो कि मैरिज गार्डन के लिए समाजजनों ने खुलकर आर्थिक सहयोग किये जाने की दिल से घोषणाएं की।

इंदौर विकास प्राधिकरण दे रहा भूखंड!
उक्त आयोजन में आए सभी समाजजनों को जानकारियां दी गई कि जल्द ही इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा मैरिज गार्डन के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी हैं। जबकि अपने पहले ही दिन अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले शैलेंद्र जोशी ने जानकारी दी कि अगले एक वर्ष में भूखंड आवंटन के बाद समाजजनों के लिए मैरिज गार्डन का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। जोशी के मुताबिक इसकी घोषणा भी ऐसे ही गरिमामय आयोजन के तहत समाजजनों के समक्ष की जाएगी।

इन पदाधिकारियों ने संभाला पदभार।
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों जिनमें अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी,उपाध्यक्ष अरुण मंडलोई,उपाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय,सचिव राजेश पाठक,सह सचिव पत्रकार धीरज दुबे,कोषाध्यक्ष विशाल ठाकुर,प्रचार सचिव विभा दुबे,संचालक मंडल में सुरेंद्र दुबे,मिहिर व्यास,सोनिया जोशी,मितेश त्रिवेदी ने अपने नए कार्यकाल की शपथ ली।

उक्त आयोजन में यह हुए शामिल।

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों की शपथ समारोह में मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष पंकज जोशी,पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत, मुख्य अतिथि थे। जबकि इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उक्त आयोजन में शामिल होने वाले थे लेकिन उनके शामिल नहीं होने पर समाजजनों में नाराजी दिखी। इसके अलावा विशेष अतिथि के तौर पर जयप्रकाश नाइक,सुरेश दुबे, विश्वास व्यास, सीए अभय शर्मा,मनोज दुबे भी उक्त आयोजन में शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!