Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इंदौर नगर निगम को लग रही लाखों रुपयों की चपत

0 684

मामला विवादित सी21 मॉल का,   भाग एक 

धनबलियों के जेब में नियम कायदे, इनको मदद करते इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग का अदना कमर्चारी, चपत लग रही खजाने को,नियम जाए भाड़ में।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग के अदने कर्मचारी राकेश चौहान और अन्य लोगों की मिलीभगत की वजह से इंदौर नगर निगम को लाखों रुपए राजस्व का चूना लग रहा हैं। दरअसल यह वही कर्मचारी है जिसका नाम MR 10 मार्ग में यूनिपोल और फर्जी तरीके से लगाए गए लॉलीपॉप विज्ञापन बोर्ड के मामले में सामने आया था। लेकिन अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों के सर पर हाथ होने की वजह से निगम मार्केट विभाग के उक्त कर्मचारी राकेश चौहान का कोई बाल बाँका नहीं कर पाया था। और यह वही कर्मचारी है जिसकी वजह से निगम को प्रतिमाह लाखों रुपए राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। लेकिन चौहान को कोई मार्केट विभाग से हटा दे इतना किसी नेता अधिकारी में दम नहीं हैं।

एक और बड़ा मामला आया सामने।
दरअसल इंदौर नगर निगम ने शहर के बड़े मॉल और सुपरमार्केट को उनकी सीमा में यूनिपोल लॉलीपॉप लगाने की सशर्त अनुमति दी थी वह सिर्फ अपना ही विज्ञापन प्रसारित करेंगे। लेकिन इनमें से C 21 मॉल संचालक ने AB रोड स्थित अपने मॉल के बाहर लगाए यूनीपोल से अन्य कम्पनियों के विज्ञापन करने का ठेका ले लिया। और बकायदा इन विज्ञापनों को प्रसारित भी करना शुरू कर दिया। लेकिन जब C 21 मॉल संचालक की उक्त कारस्तानियों का खुलासा हुआ तो इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग ने C 21 मॉल संचालक को डेढ़ करोड़ रुपए पेनल्टी लगाए जाने का नोटिस जारी कर दिया। लेकिन मार्केट विभाग के इसी अदने कर्मचारी राकेश चौहान की और C 21 मॉल संचालक की मिलीभगत के चलते मॉल संचालक डेढ़ करोड़ रुपए जुर्माने में खुली छूट दे दी गई। यही नहीं मॉल संचालक ने निगम को अपने दिए नोटिस के जवाब में यह तक झूठ बोल दिया कि C 21 मॉल में लगाए यूनीपोल से अन्य कोई कम्पनियों का विज्ञापन प्रचार प्रसार नहीं किया जाता है । लिहाजा मार्केट विभाग के उक्त कर्मचारी राकेश चौहान की मिलीभगत की वजह से C 21 मॉल संचालक ने निगम को अपने दिए जवाब में गुमराह तो कर दिया हैं। बल्कि इंदौर निगम को राजस्व का खुलेआम चूना भी लगा दिया। लेकिन इंदौर नगरनिगम के जिम्मेदार अधिकारी और नेता इस कर्मचारी का कुछ बिगाड नहीं पाए।

दर्जनों बार कॉल, लेकिन फोन नहीं उठाता है कर्मचारी।
न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने मार्केट विभाग कर्मचारी राकेश चौहान को उसके मोबाइल नंबर 8770400516 पर दर्जनों बार फोन किए। लेकिन उक्त कर्मचारी ने अपनी आदतों के मुताबिक फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।

आखिर ऐसे घाटे कब तक सहेगा निगम
एक तरफ इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार जिनमें मेयर पुष्यमित्र भार्गव,कमिश्नर क्षितिज सिंघल,सहित पूरा निगम अमला राजस्व को बढ़ाने के दिन प्रतिदिन प्रयास करते रहते है। खुद मेयर तो कई जिम्मेदारों के सामने निगम की तंगहाली का रोना रो चुके हैं। लेकिन अब खुद निगम के ही अदने कर्मचारी राकेश चौहान जैसे निगम को इस तरह का चूना लगवाने में पीछे नहीं हटेंगे तो फिर निगम अपनी आर्थिक तंगी से कब उभर पाएगा।

C 21 मॉल में है और भी झोल,जिनका सिलसिलेवार होगा अब खुलासा

दरअसल C 21 मॉल जिस जगह पर खड़ा है वह स्कीम को इंदौर विकास प्राधिकरण ने विकसित की थी और जिन भूखंडों पर इसे ताना गया हैं। वह प्लाट चाय पत्ती कारोबारियों के थे। लेकिन c 21 मॉल संचालक ने दर्जनों भूखंडों का संयुक्तिकरण करते हुए इसे बेखौफ खड़ा कर दिया लेकिन पूर्व के जिम्मेदार अफसर ,नेता और सरकार सी 21 मॉल संचालक का कुछ बिगाड़ नहीं पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!