Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालों से जनरल मैनेजर रविकांत मिश्रा है भाग रहे,इधर नियम पसंद अफसर धरकर बैठे हाथ पर हाथ।

0 378

नेता, अधिकारी और भूमाफियाओं का गठजोड़,रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप।

जनरल मैनेजर रविकांत मिश्रा को फोन लगाओ तो सिरे से कर रहे खारिज़ मै रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप का नहीं करता काम,जबकि धीरज वासन की रवानगी के बाद मिश्रा ने संभाला इंदौर का कामकाज,खनिज विभाग की 8 करोड़ पेनल्टी,बिलावली तालाब कैचमेंट एरिया में कब्जा,निहालपुर मुंडी तालाब पर कब्ज़ा,सरकारी जमीन पर निजी सड़क,नजूल विभाग का पेंच और अब इंदौर विकास प्राधिकरण में भी रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता कोशिश कर रहे सेटिंग की।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर के निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप में दर्जनों झोल है। जिसे लेकर इंदौर प्रशासनिक अमला हो,या फिर इंदौर नगर निगम अमला,खनिज विभाग,नजूल विभाग, वन विभाग इन सभी विभागों के बड़े अफसर हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। जबकि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को लेकर एक बड़ी बात यह सामने आ रही है कि उक्त टाउनशिप का लाइजनिंग का काम देख रहे तथाकथित रावल नामक व्यक्ति ने इंदौर प्रशासनिक अमले से ही एक बड़े अफसर का दामन थाम रखा है। और इन्हीं अधिकारी के दम पर लाइजनिंग करने वाले रावल नामक व्यक्ति ने रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं को बड़े बड़े वायदे कर रखे हैं। क्योंकि रावल ने रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं को यह भरोसा दिलाया है कि पैसों के दम पर इंदौर में सबकुछ मुनासिब हैं। जबकि इंदौर कलेक्टरेट में पदस्थ इस वरिष्ठ अधिकारी के दम पर रावल रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के सभी काले सफेद कारनामों को निपटाने का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं को यकीन दिला रहा हैं। जबकि इसी टाउनशिप में राऊ के ही भाजपा नेता पूर्व विधायक का बेटा ठेकेदारी का काम कर रहा हैं। लिहाजा इन झोल के बावजूद भी इंदौर प्रशासनिक अमला,इंदौर नगर निगम का भ्रष्ट तंत्र, और भाजपा नेता की जहरीली यारियां के दम पर रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप में दर्जनों झोल है लेकिन कार्यवाही करने वाला कोई मर्द खड़ा नहीं हो रहा हैं। अगर कोई यहां पहुंचता भी है तो उसकी जेब गर्म कर दी जाती हैं।

जनरल मैनेजर रविकांत मिश्रा,बोलते है झूठ।

इधर इन सभी झोल और नियम कायदों की धज्जियां उड़ाने वाली रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के उड़ीसा से आए जनरल मैनेजर रविकांत मिश्रा को जब न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने फोन लगाया तो उन्होंने रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप से उनका कुछ ही संबंध होने से ही साफ इनकार कर दिया। जबकि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उन्हें धीरज वासन की आर्थिक अनियमिताओं के चलते मिश्रा को इंदौर भेजा हैं। जनरल मैनेजर रविकांत मिश्रा का इस तरह से झूठ बोलना रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के असल मंसूबों को जाहिर कर रहा है कि इन लोगों ने बाहर से आकर इंदौर में किस तरह से नियमों और नियम पसंद अधिकारियों को अपना गुलाम बना लिया हैं।

भाजपा नेता से जुड़े रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,खुद बेटे को बना दिया ठेकेदार।

इधर रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने बिलावली तालाब कैचमेंट एरिया में जबरिया कब्जा जमाते हुए यहां एक बड़ी मजबूत दीवार बना डाली थी। ताकि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को कोई दिक्कत न हो। लेकिन इंदौर नगर निगम ने यह कब्जा ध्वस्त कर दिया। इस पूरे मामले में दिलचस्प बात तो यह है कि उक्त दीवार का निर्माण बिजलपुर के एक भाजपा नेता पूर्व विधायक के बेटे द्वारा किया जा रहा है। जबकि इसी रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप में ठेकेदारी का जिम्मा भी इसी भाजपा नेता के बेटे के पास हैं।

इंदौर विकास प्राधिकरण में सेटिंग की कोशिशे।

इधर उक्त रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के तीनों फेस में कुछ न कुछ झोल और नियमों के विपरीत रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को विकसित करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन अब रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप का लाइजनिंग का काम करनेवाला रावल नामक व्यक्ति दावा ठोक रखा है कि वह नियमों के विपरीत ही सही। लेकिन इंदौर विकास प्राधिकरण से रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप का काम निपटा देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!