INDORE, रेहड़ी व्यापारियों का कहना जुग जुग जिये महापौर,पीली गैंग के आतंक से मिली मुक्ति,महापौर ने मनवाई बेफिक्र दिवाली।
जुग जुग जिये महापौर,रेहड़ी कारोबारियों का कहना मेयर ने मनवाई दिवाली,पीली गैंग ने नहीं किया परेशान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

सबसे पहले न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम की और से आपको और आपके पूरे परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। यकीनन इंदौर के रेहड़ी व्यापारियों की दिवाली इस वर्ष जैसी मनी वह उन्हें खुद हमेशा सालों साल याद रहेगी। क्योंकि शायद ही देशभर में ऐसा निर्णय लिया हो कि पीली गैंग,यानी नगर परिषद,नगर पालिका या नगर निगम और महानगर पालिका ही क्यों न हो। केवल इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रेहड़ी व्यापारियों की सुध ली। जिसे लेकर सुखलिया,बंगाली, पाटनीपुरा,विजय नगर,अन्नपूर्णा,पश्चिम क्षेत्र राजवाड़ा ही क्यों न हो। इंदौर शहर के हर क्षेत्र के रेहड़ी व्यापारियों ने दिल खोलकर इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव को दिल से दुआएं दी हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि क्योंकि देश में पहली बार देश के किसी मेयर ने पहली बार उन्हें परेशान नहीं करने का आदेश पीली गैंग को दिया था।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने शहर के हर कोने पर रेहड़ी व्यापारियों से चर्चा की और इस दिवाली पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने जो ऐलान किया। उसका सार्थक परिणाम देखा गया।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने की चर्चा,पहली बार ऐसा हुआ निर्णय।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने रेहड़ी व्यापारियों चाहे शहर का कोई सा भी कोना हो। उनसे चर्चा की उन्होंने चर्चा में कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि रेहड़ी व्यापारी जो कि सड़को पर त्योहारी दुकानें लगाते हैं। उन्हें पीली गेंग ने परेशान नहीं किया। उनकी जो इस बार दिवाली मनी है। ऐसा कभी नहीं हुआ। दरअसल न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने इन्हीं व्यापारियों से चर्चा की तो उन्होंने ही बताया कि मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने रेहड़ी व्यापारियों की सुध ली और दिवाली तक कार्यवाही नहीं करने की घोषणा की थी। वह सार्थक साबित हुई क्योंकि पीली गेंग ने उन्हें तंग नहीं किया और त्यौहार के समय उनका ख्याल ग्राहकी में रहा। और इस बार इस तनाव मुक्त माहौल में उनकी ग्राहकी भी अच्छी हुई। लिहाजा इन्हीं दुकानदारों का कहना था कि मेयर पुष्यमित्र भार्गव जुग जुग जिये। महापौर ने उनकी इस बार दिवाली बहुत अच्छी मनाई हैं।

निगम अमले को सख्त हिदायत परेशान नहीं करें।

इधर निगम अमले को मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त हिदायत दी थी कि वह इस बार रेहड़ी व्यापारियों को परेशान नहीं करे। जबकि बड़े व्यापारियों जो कि बड़ी दुकानें लेकर बैठे है उन पर कार्यवाही करे लेकिन रेहड़ी व्यापारियों को बिल्कुल भी परेशान नहीं करे।
