INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बिना OMD पंजीयन के चल रहा पूरा खेला।
निगम अधिकारियों की कारस्तानी,लापरवाही या मिलीभगत ! खजाने को लग रहा लाखों का चूना, बिना OMD पंजीयन के मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम राजस्व अमले ने नगर निगम खजाने को भरने की बजाय बिंदास लुट जाने का मन बना रखा हैं। यूनीपोल, लॉलीपॉप,अवैध होर्डिंगों, सील की गई दुकानों को मनमाने तरीके खोलने के साथ साथ अब एक और मामले का न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम खुलासा कर रहा हैं। दरअसल मोबाइल कंपनियां निगम राजस्व की प्रतिमाह चोरी कर रही हैं। और इंदौर नगर निगम राजस्व विभाग जिनमें अपर आयुक्त आकाश सिंह,सहित उनका पूरा के पूरा अमला निगम खजाने में सेंध लगाने वालों को लेकर हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। मानो उन्हें नियम कायदों की कोई जानकारी ही नहीं हैं। लिहाजा बिंदास राजस्व की चोरी जारी हैं।

VIVO ने शहरभर में लगाए अवैध तरीके से विज्ञापन LED

मोबाइल कंपनी VIVO ने शहरभर के मोबाइल विक्रेताओं के यहां डिटीजल LED विज्ञापन स्क्रीन लगा रखी हैं। और यही मोबाइल कंपनी VIVO महीनों से राजस्व की चोरी कर रही हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि ऐसे विज्ञापनों को लेकर OMD पंजीयन करना,निगम के नियमों के अनुसार प्रतिमाह टैक्स जमा करना होता हैं। लेकिन VIVO कंपनी द्वारा इनका OMD पंजीयन यानी आउट डोर मीडिया रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हैं। अगर राजस्व की बात की जाए तो यह आंकड़ा करोड़ों में हैं। जिसका निगम अधिकारियों की लापरवाहियां बोले ,या उनकी पूरी तरह से सांठगांठ इस वजह से इंदौर नगर निगम को घाटा हो रहा हैं।

कलेक्टर गाइड लाइन का 6 प्रतिशत टैक्स।

OMD पंजीयन के बाद निगम राजस्व विभाग द्वारा संबंधित स्थानों पर कलेक्टर गाइड लाइन का 6 प्रतिशत प्रति स्केयर फीट टैक्स वसूला जाना नियमों में हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मोबाइल कंपनी VIVO द्वारा शहरभर के 200 से ज्यादा स्थानों पर डिजिटल LED विज्ञापन स्क्रीन लगाते हुए बेखौफ विज्ञापन किया जा रहा हैं। लेकिन निगम राजस्व विभाग अमले को महीनों से इसकी भनक तक नहीं हैं।
