Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद... INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ...

INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद है पुलिस।

0 256

दिल से सलाम इंदौर पुलिस, त्यौहार पर भीड़ सड़कों पर सवार इंदौर पुलिस महकमे ने चौराहे चौराहे संभाली कमान, न अपने त्यौहार की चिंता न मनाने की फिक्र, कर्तव्य निभाते हुए सिर्फ आमजनता का ख्याल।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी इंदौर।

पांच दिवसीय दीप पर्व की शुरुआत हो चुकी है, आमजनता सड़कों पर सवार है। और सैकड़ों वाहन चालक त्यौहार की खरीदारी करने निकले है, सभी के मन में एक ही सवाल है कि महाजाम नगर इंदौर के बेतरतीब यातायात में आसानी से अपने गंतव्य स्थान पर कैसे पहुंचेगे। लेकिन इस दौरान इंदौर पुलिस दिवाली के त्यौहार को देखते हुए पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के परम्परागत मार्गो को छोड़ लगभग हर किसी चौराहे मुख्य मार्ग पर इंदौर पुलिस का जवान आपको तैनात मिलेगा। मुख्य सड़कों पर इंदौर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है। वाहन चालकों को यहां वहां पुलिसकर्मी वाहन पार्क करने ही नहीं दे रहे। पहले की अपेक्षा यह सड़के अतिरिक्त कब्जो से मुक्त नजर आ रही है। यही नहीं इतनी ज्यादा भीड़भाड़ के बावजूद भी इंदौर पुलिस हर चौराहे पर आपको मुस्तैद मिलेगीं ताकि जाम की वजह से आम व्यक्ति का त्यौहार न बिगड़े। इसीलिए इंदौर पुलिस को दिल से सलाम हैं,और यकीनन दिवाली की शुभकामनाएं सबसे पहले इंदौर पुलिस के इन दिनरात जवानों को देने का हक बनता हैं।

खुद आमजनता को भी सुधरना होगा। सिर्फ सिस्टम पर नहीं किया जा सकता दोषारोपण।

फिलहाल पांच दिवसीय दीप उत्सव को लेकर प्रमुख बाजारों,मार्गों पर आज जनता की काफी ज्यादा भीड़ देखी जा सकती हैं। इस दौरान इंदौर पुलिस तो पूरी तरह मुस्तैद हैं। हर प्रमुख मार्ग,बाजार और सड़कों पर जवान अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। लेकिन इस दौरान लापरवाह वाहन चालकों ने उनकी नाक में दम कर रखा हैं। इतनी भीड़ के बावजूद भी नियमो का पालन करना उनकी आदत में नहीं आया हैं। लिहाजा ऐसे लापरवाह वाहन चालक यातायात अवरुद्ध होने की प्रमुख वजह साबित हो रहे हैं। लेकिन पुलिस जवानों की सतर्कता से आम व्यक्ति बहुत हद तक यातायात जाम से प्रभावित नहीं हो रहे हैं।

पूर्व अनुभव और तैयारियों के चलते माकूल व्यवस्था।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और डीसीपी राजेश त्रिपाठी सहित तमाम पुलिस अमले ने त्यौहारों को देखते हुए जो पूर्व योजना तैयार की थी। उसका असर साफ दिखाई दे रहा हैं। प्रमुख सड़कों, मार्गों और चौराहों पर यातायात जाम जैसे हालात ना के बराबर देखे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!