Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं... INDORE, पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन,1200 से ज्यादा बदमाशो की चेकिंग,500 से ज्यादा प... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को हाईकोर्ट से राहत,अधिकारियों को झटका,तुरंत किचन शुरू करने के आदेश,हो... INDORE,निगम कमिश्नर नाप रहे सीमेंट गिट्टी, फिर जनकार्य विभाग की इतनी लंबी फ़ौज सिर्फ ताली बजाने के क... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा इंदौर नगर निगम,फूड एंड ड्रग निरीक्षण के दौरान खुली थी, पांच ... INDORE,कलेक्टर की रंग ला रही मुहिम, मिलावटखोरों में हड़कंप,ऊंची दुकान सयाजी होटल के गुणवत्ताहीन पकवा... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों- सब्जी विक्रेताओं दोनों पक्षों की समस्या का होगा...

INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा।

0 740

पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन, क्राइम इन्वेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्मार्ट, वैज्ञानिक और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल से इंदौर पुलिस को कई अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन और उपकरण सौंपे गए हैं। इन नए उपकरणों की मदद से शहर में अपराध अनुसंधान (इन्वेस्टिगेशन), वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य जुटाने, अपराधियों की पहचान करने और फील्ड पुलिसिंग को काफी मजबूती मिलेगी। सोमवार को इंदौर के नगरीय पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) संतोष कुमार सिंह ने इन सभी नए तकनीकी संसाधनों और उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने तैनात अधिकारियों से उपकरणों की कार्यप्रणाली, उनकी उपयोगिता और जमीन पर उनके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर विस्तृत जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाया जाए।

इस अहम मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे। उनके साथ इंदौर के सभी पुलिस उपायुक्त, फिंगरप्रिंट जोनल उप पुलिस अधीक्षक और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इन नए संसाधनों के संचालन की समीक्षा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!