Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं... INDORE, पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन,1200 से ज्यादा बदमाशो की चेकिंग,500 से ज्यादा प... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को हाईकोर्ट से राहत,अधिकारियों को झटका,तुरंत किचन शुरू करने के आदेश,हो... INDORE,निगम कमिश्नर नाप रहे सीमेंट गिट्टी, फिर जनकार्य विभाग की इतनी लंबी फ़ौज सिर्फ ताली बजाने के क... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा इंदौर नगर निगम,फूड एंड ड्रग निरीक्षण के दौरान खुली थी, पांच ...

INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर्ताधर्ताओं ने की अनियमितताएं,तय दिशा,स्थान,और साइज से कही ज्यादा,निगम मार्केट विभाग अधिकारियों-अदने कर्मचारियों की कारस्तानियों के ऑडिट की सुगबुगाहट।

0 381

अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और होर्डिंग,न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम की खबरों के बाद अब निगम कर रहा ऑडिट की तैयारियां,लेकिन सवाल यह क्या मार्केट विभाग का वही अमला करेगा पूरी प्रक्रिया जिनकी साठगांठ से शहरभर में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की मेहरबानियों के चलते इंदौर में जिस तरह से अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और होर्डिंग की बाढ़ आई हैं। उसका खुलासा न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम लगातार करते आ रहा हैं। एक तरफ जहां उक्त खबरों के बाद मार्केट विभाग अपर आयुक्त आकाश सिंह हो या उपायुक्त गरिमा पाटीदार या विभाग का ही वह बाबू राकेश चौहान जो कि उक्त निगम के मार्केट विभाग को चलाता हैं। इन लोगों में खौफ का माहौल है कि कहीं इनकी मिलीभगत अब आमजनता के सामने न आ जाए। वहीं इसी के चलते अपर आयुक्त आकाश सिंह,उपायुक्त गरिमा पाटीदार के न्यूज WITH तड़का डॉट के सवालों के जवाब नहीं हैं। यह सभी अधिकारी सवालों चलते मुंह छिपा रहे हैं। जबकि अब खबरों के बाद उच्च स्तर पर उक्त मामले की जांच की सुगबुगाहट शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल शहर में लगे यूनीपोल लॉलीपॉप और होर्डिंगों के ऑडिट की रूपरेखा बना रहे हैं। जबकि मार्केट विभाग अधिकारियों के पास अभी भी न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम के सवालों के जवाब नहीं हैं। लेकिन उच्च स्तरीय विचार मंथन के बावजूद यह सवाल बार उठ रहा है कि क्या वहीं अधिकारी और मार्केट विभाग के अदने कर्मचारी उक्त प्रक्रिया को अंजाम देंगे। या फिर मेयर और कमिश्नर यूनीपोल, लॉलीपॉप और होर्डिंगों के ऑडिट के लिए कोई नई टीम गठित करेंगे। फिलहाल यह सभी जवाब भविष्य के गर्भ में है। लेकिन यूनीपोल, लॉलीपॉप और होर्डिंगों को लेकर मार्केट विभाग के इन शातिरों की बजाय अन्य अधिकारियों से उक्त ऑडिट को किये जाने की मांग ज़ोर पकड़ रही हैं।

शहर में ला दी बाढ़।

इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग की मेहरबानियों के चलते PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा लगाए गए यूनीपोल लॉलीपॉप और अन्य अवैध होर्डिंगों की शहर में ऐसे विज्ञापनों की बाढ़ आ गई हैं। बताया तो यहां जा रहा है कि PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा तय साइज,संख्या से कहीं ज्यादा यूनीपोल लॉलीपॉप लगवा दिए गए हैं।

तय संख्या से कहीं ज्यादा,दो दो दिशाओं पर कब्ज़ा।

इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग अधिकारियों और अदने कर्मचारी राकेश चौहान की मिलीभगत के चलते PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा दिए गए ठेके में भी भारी अनियमितताएं की हैं। क्योंकि PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी को इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग ने कई स्थानों पर एक ही दिशा में यूनीपोल लॉलीपॉप लगाने के अधिकार दिए हैं। लेकिन PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा इन्हीं स्थानों पर सभी दिशाओं पर कब्ज़ा कर लिया हैं। और तो और तय साइज के मुताबिक भी यूनीपोल लॉलीपॉप नहीं लगाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!