Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी, आमजनता की जान से नहीं होगा समझौता,करेंगे सख्त कार्यवाही

0 784

नगर निगम मार्केट विभाग,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के जानलेवा यूनिपोल,सड़क के बीचों बीच बने हुए है बड़ा ख़तरा,महापौर का कहना जनता की जान से नहीं होगा समझौता,जांच करवाकर कि जाएगी कार्यवाही।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

शहर के MR 10, हो या तीन पुलिया,,मेट्रो प्रोजेक्ट ग्रीन बेल्ट,या अन्य कोई और लोकेशन,या बड़ा चौराहा  इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग ने आम जनता की जान खतरे में डाल रखी हैं। इधर निगम मार्केट विभागीय अमले की बात की जाए तो उन्हें जनता की जान से ज्यादा राजस्व उगाई और संबंधित ठेकादाता कंपनी सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग कंपनी और PRJ OOH जैसी कंपनियों के अलावा उन्हें किसी की परवाह नहीं हैं। न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम पिछले कई दिनों से इंदौर नगर निगम मार्केट विभागीय अमले द्वारा शहर को यूनिपोल,लॉलीपॉप जैसे विज्ञापन बोर्डो से पाट रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ ठेकादाता कंपनी द्वारा भी इन यूनिपोल और लॉलीपॉप को लगाने में मनमानी की जा रही हैं। उक्त ठेकदार कंपनी सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग कंपनी और PRJ OOH द्वारा तय साइज,स्थानों की बजाय खुद की मनमानी चरम पर की जा रही हैं। जिसमें उनका साथ पूरी तरह से इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग उन्हें दे रहा हैं। क्योंकि शहर के अधिकांश व्यस्तम चौराहों पर PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग कंपनी ने जो यूनिपोल और लॉलीपॉप लगाए हैं। वह कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं जिसका जवाब खुद इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग अपर आयुक्त आकाश सिंह और अन्य अधिकारियों के पास भी नहीं हैं। शायद इसीलिए उन्होंने उक्त मामले को लेकर अपना पल्ला झाड़ना और कुछ भी नहीं कहने वाली पद्धति अपना ली हैं। दूसरी और शहर में इन ठेकेदार कंपनियों द्वारा ठोके गए यूनिपोल और लॉलीपॉप आम जनता की जान का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे हालातो में यह कहना गलत नहीं होगा कि अधिकारी तो कांड करवा देते है लेकिन इसकी सजा जनता उन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को देती है जिन्हें उन्होंने चुना हैं। लिहाजा उक्त मामले को लेकर जब इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने चर्चा की तो उन्होंने साफ कह दिया है कि किसी भी स्थिति में जनता की जान से समझौता नहीं होगा। जो भी यूनिपोल, लॉलीपॉप आमजनता की परेशानी,जान जाने की वजह बन सकते हैं उन्हें हटाया जाएगा। और संबंधित ठेकादाता कंपनी पर कार्यवाही भी की जाएगीं।

साइज और जगह की बड़ी विसंगति।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग कंपनी द्वारा लगाए गए यूनिपोल और लॉलीपॉप को लेकर पिछले लंबे समय से मुद्दा उठाता आ रहा है कि उक्त ठेकेदार कंपनियों जिनके PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग कंपनी द्वारा जो यूनिपोल,लॉलीपॉप लगाए गए हैं उनके साइज में तो झोल है ही। साथ ही साथ इन ठेकेदार कंपनियों द्वारा चयनित स्थान को भी मनमाने तरीके से बदल दिया हैं। जिसे लेकर निगम मार्केट विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है जिसका जवाब खुद निगम मार्केट विभाग अफसरों के पास नहीं है वह इनसे बचते फिर रहे हैं।

आमजनता की जान से समझौता नहीं होगा।

इधर न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने उक्त मामले को लेकर जब इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से चर्चा की तो उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी स्थिति में आमजनता की जान से समझौता नहीं किया जायेगाम अगर PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग कंपनी ने तय साइज और स्थानों मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया है तो कार्यवाही भी होगी। और आगे भविष्य में यह इस तरह से मनमानी नहीं कर पाए उसका उपचार भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!