Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़।

0 1,251

नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर, इंदौरियो ने क्रिकेटर रजत पाटीदार के भरी हुंकार,नशामुक्त बनाएंगे समाज,मैराथन में दौड़ी आमजनता,क्रिकेटर,पुलिस कमिश्नर,एडिशनल सीपी,सभी डीसीपी और पूरा पुलिस विभाग।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

“Say no drugs” नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के तहत रविवार सुबह नेहरू स्टेडियम से लेकर राजीव गांधी चौराहे तक नशे के खिलाफ़ सैकड़ों इंदौरी एकजुट दिखे। दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में क्रिकेटर रजत पाटीदार भी इसमें शामिल हुए। जबकि इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह,एडिशनल सीपी आर के सिंह,डीसीपी मयंक अवस्थी,डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत,डीसीपी अमन सिंह राठौर,डीसीपी अभिषेक रंजन,डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी,एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश,अमरेंद्र सिंह,राजेंद्र दंडोतिया,सभी एसीपी,थाना प्रभारी और पूरा के पूरा पुलिस विभाग आम लोगों के साथ नशे के खिलाफ छेड़ी गई उक्त मुहिम में एकसाथ दौड़े।

स्वस्थ्य जीवन के उद्देश्य और नशे के खिलाफ जारी अभियान में इंदौरियो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सभी लोगों ने नशे से दूरी की शपथ भी ली।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार,समाज,शहर और पूरे देशभर के लिए घातक हैं। लिहाजा इंदौर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आम से लेकर खास को भी नशे की लत से दूरी बनाना जरूरी हैं। वहीं क्रिक्रेटर रजत पाटीदार ने इस दौरान युवाओ से आह्वाहन किया कि वे अपने जीवन में खेल, अनुशासन,और सकारात्मक सोच को अपनाए। और नशे जैसी बुराइयों से दूर युवा दूर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!