INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम की खबर का असर,
दौरे निरीक्षण की बजाय अब जोन 11 के दौलतगंज के अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोज़र,मेयर और कमिश्नर सख्त,इधर पूर्व कांग्रेसी पार्षद फिर सेटिंग पर! महापौर की दो टूक,बिना नक्शा,परमिशन निर्माण बर्दाश्त ही नहीं।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
इंदौर नगर निगम सीमा के जोनल कार्यालय 11 स्थित वार्ड 60 जिसकी कांग्रेसी पार्षद की पार्षदी ही अभी अधर में लटक रही हैं। वहीं इधर इसी वार्ड में पार्षद पति अंसाफ अंसारी की रहनुमियत में दौलतगंज स्थित 80/3 पर अवैध निर्माण जारी था। जिसका पोल खोल अभियान न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने लगातार जारी कर रखा था। इधर रातोंरात दिन प्रतिदिन निर्माणकर्ता शकील ओलंपिक और उसके साथी बेसमेंट, दुकानें और तीन मंजिला निर्माण तक कर चुके थे। बताया जा रहा है कि उक्त अवैध निर्माण में शामिल शकील ओलंपिक और उसके गुर्गे इंदौर के ही एक कैबिनेट मंत्री के नाम पर भी निगम अमले को कार्यवाही करने में पीछे रख रहे थे। लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। लेकिन जैसे उक्त मामले की पोल खुली शकील ओलंपिक के उक्त अवैध निर्माण की असलियत भी सामने आ गई। वहीं अब स्थितियों को भांपते हुए जहां पूर्व कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी उक्त अवैध निर्माण को बचाने की जुगाड में है तो। दूसरी तरफ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऐसे बिना नक्शे और बिना अनुमतियों वाले अवैध निर्माणों को लेकर दो टूक कह दी है कि ऐसे अवैध निर्माणों को निगम अमला बख्शेगा नहीं। लिहाजा अब निगम की और से 80/3 दौलतगंज सहित अन्य दो और अवैध निर्माणों को तोड़ने के नोटिस थमा दिये हैं। हालांकि उक्त प्रक्रिया के दौरान यह अवैध निर्माणकर्ता उक्त नोटिस को लेने से कतराते रहे। लेकिन निगम की और यह नोटिस चस्पा हो गया हैं। लेकिन निगम की उक्त कार्यवाही को भी गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन मेयर पुष्यमित्र भार्गव का ऐसे मामलों में सख्त रुख अब इसमें कोई काम आने देंगा नहीं। कोई रुकावट सहन नहीं की जाएगी।

शकील ओलंपिक की बहुमंजिला,दुकानों बेसमेंट को तोड़ेगा निगम!

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम पहले ही 80/3 स्थित शकील ओलंपिक उक्त जोन के तत्कालीन भवन अधिकारी गीतेश तिवारी,भवन निरीक्षक जिशान चिश्ती, खुद शकील ओलंपिक,पूर्व कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी की मिलीजुली कुश्ती की पोल खोल चुका था। न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने पहले ही खुलासा कर दिया था और खुद इंदौर नगर निगम की और से भी उक्त पते 80 /3 और पुराने पर भी साल 2015 से अभी साल 2026 तक कोई भी निर्माण अनुमति,नक्शा पास नहीं होने की जानकारी लिखित में दे चुका है। लिहाजा अब इंदौर नगर निगम अमले ने शकील ओलंपिक सहित क्षेत्र ही अन्य दो और ऐसे अवैध निर्माणों को तोड़ने के नोटिस जारी कर दिए हैं। उक्त अब ऐसे मामलों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साफ कह दिया है कि किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण को छोड़ा नहीं जाएगा। बल्कि उसे जमींदोज कर दिया जाएगा।

पूर्व कांग्रेसी पार्षद करते रहे सेटिंग
न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम की खबरों के बाद निगम अमला हरकत में आ गया है जोनल कार्यालय से नोटिस चस्पा करने गयें निगम कर्मचारी महेश जोशी को पूर्व कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी और उससे जुड़े लोगों ने नोटिस चस्पा नहीं करने दिया। मौके पर मौजूद चश्मदीद सूत्रों ने बताया कि जब निगमकर्मी महेश जोशी दोलंतगंज पहुंचे थे तो यहां तीनों ही शकील ओलंपिक सहित अन्य लोगों ने ये नोटिस लेने से ही इनकार कर दिया था। लिहाजा मजबूरन निगमकर्मी महेश जोशी को नोटिस उक्त अवैध निर्माणों पर चस्पा करने थे। लेकिन जैसे निगम कर्मचारी जोशी ने नोटिस चस्पा करना चाहा वैसे ही पूर्व कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी के गुर्गे निगमकर्मचारी को अंसारी के ऑफिस ले गए,सूत्र बता रहे है कि उक्त मामले में सेटिंगो की जुगाड शुरू हो गई हैं।

किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण को छोड़ा नहीं जाएगा।
चर्चा में इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने उक्त मामला प्रमुखता से उठाया था। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अवैध निर्माण,बाधक निर्माणी को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल दौलतगंज के अवैध निर्माणों को लेकर नोटिस जारी हो गए हैं, कोई कुछ भी कर ले। लेकिन अवैध निर्माणकर्ता कोई संतुष्ट जवाब दे पाते हैं निगम नक्शा परमिशन नहीं दिखा पाते है तो उक्त निर्माणों को तोड़ा जाएगा।