Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी थी स्वीकृति,लेकिन भाजपा सरकार-अधिकारियों ने नहीं किया कुछ काम।

0 251

लापता खजराना हॉस्पिटल,और पगार लेने वाला स्टॉफ,अब कांग्रेसी नेता सत्तु पटेल ने स्टोरी में लाया ट्विस्ट, कहां कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने की थी कांग्रेसियों की मांग हुई थी पूरी,जमीन आवंटन हुआ लेकिन 100 बेड वाला अस्पताल, भाजपा सरकार-अधिकारी बना नहीं पाए आजतक, और हुआ जमकर भ्रष्टाचार!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

“कागजों पर अस्पताल धरातल पर खाली जमीन” इंदौर का ये वाकया तो लगभग अब विश्व प्रसिद्ध हो गया है। लेकिन अब इस विश्वप्रसिद्ध लापता खजराना अस्पताल को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने इस अस्पताल की कहानी में और एक और बड़ा ट्विस्ट ला दिया हैं। दरअसल वह इसलिए कि कांग्रेसी नेता सत्तू पटेल ने दावा किया है कि उक्त अस्पताल की मांग उन्होंने और अन्य खजराना क्षेत्र के कांग्रेसियों ने 15 महीने की सरकार के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ से की थी। और उन्होंने हाथोंहाथ उक्त अस्पताल की स्वीकृति देते हुए जमीन तक आवंटित कर दी थी। लेकिन सरकार गिरी और प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बन गई और खजराना हॉस्पिटल बस कागजों तक सिमटकर रह गया और धरातल पर खाली जमीन अब भाजपा सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को मुंह चिढ़ा रही हैं।

हम गए थे मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने,

चर्चा में कांग्रेसी नेता सत्तू पटेल ने कहा कि खजराना में 100 बेड वाले हॉस्पिटल की मांग इंदौर उनके इंदौर से भोपाल गए प्रतिनिधिमंडल ने की थी। लिहाजा तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खजराना हॉस्पिटल के लिए उसी वक्त स्वीकृति दे दी थी। और लेकिन भाजपा सरकार ,मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने इस हॉस्पिटल को लेकर कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई थी। और तो और भाजपा शासन में जमीन आवंटन हो जाने के बावजूद स्थानीय कांग्रेसियों को अन्य खानापूर्ति करने में पसीने छूट गए थे। और अब यह अस्पताल कागजों पर चल रहा है। सत्यनारायण पटेल ने कहा कि जनता के मेहनत से जुटाई जा रही राशि का भुगतान भी नदारद कर्मचारियों को हो गया।

जिला अस्पताल में लगे 9 साल,अब खजराना हॉस्पिटल कब होगा तैयार?

इधर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव हाल ही में इंदौर में पिछले कई सालों से पिछड़े जिला अस्पताल का शुभारंभ कर गए थे। लेकिन उक्त अस्पताल में मात्र गायनिक वार्ड ही शुरू होना। इस पूरे मामले को लेकर भी सत्यनारायण पटेल ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पर तंग कसा कि खजराना हॉस्पिटल कब कागजों से जमीन पर उतरेगा। पटेल ने कहा कि संभावनाएं बहुत कम लगती है क्योंकि जिला अस्पताल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!