Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और कई वारदातों के राज़!

0 1,054

राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाला गिरोह कनाड़िया पुलिस की गिरफ्त में, शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में की दर्जनो वारदात।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

कनाड़िया पुलिस के हाथ दो ऐसे बदमाश लगे है जो महंगे शौक को पूरा करने के लिए शहरभर के मोबाइल झपटने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फ़िलहाल कनाड़िया पुलिस दोनों बदमाशो से पूछताछ कर रही है वहीं सम्भावनाएं जताई जा रही है कि कनाड़िया पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशो से पूछताछ में और कई राज़ भी खुल जाएगे। जानकारी देते हुए कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि थाने पर फरियादिया शिवांगी पति विकास सेन ने सूचना दी थी कि 7 जुलाई को वह कनाडिया थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा स्थित ऑटो स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी इस दौरान दो अज्ञात एक्टिवा सवारों ने फरियादी का मोबाइल झपट लिया। और फरार हो गया थे लिहाज़ा ऐसे आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देवास निवासी सन्नी टुटेजा वर्तमान पता मुसाखेड़ी, और अजय वानखेड़े को पुलिस टीम ने दबोच लिया। और पूछताछ में इन दोनों ही युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके महंगे शौक पूरे करने के लिए यह दोनों ही युवक मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देते हैं। कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि युवकों से वारदात उपयोग की गई एक्टिवा के साथ ही 5 मोबाइल भी बरामद किए हैं।

इनका रहा विशेष योगदान
मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने में थाना प्रभारी कनाडिया,सहायक उपनिरीक्षक दीपक पालिया,प्रधान आरक्षक रविद्र रघुवंशी,शिवकुमार यादव,आरक्षक जगदीश दांगी,कुलदीप,आनंद जाट,और सायबर सेल आरक्षक प्रवीण सिंह की भूमिका सहारणीय रही।

पूछताछ में खुल सकते है और कई राज।

चर्चा में कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि फिलहाल आरोपित युवकों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि संभावनाएं है कि शहर के लसुडिया थाना क्षेत्र सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय चेन झपटने वाली गैंग का भी पूछताछ में खुलासा हो जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!