INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बरामद।
कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क, खजराना निवासी दो तस्करों को दबोचने पर उगला था नाम, आगर मालवा के लिस्टेड ड्रग तस्कर से पकड़ाई एमडी ड्रग, और 16 लाख का माल।

इंदौर ।
5 जुलाई को कनाड़िया पुलिस के हत्थे खजराना निवासी दो ड्रग साजिस कुरैशी और इजरायल पटेल लगे थे। लिहाजा इन दोनों बदमाशो से पूछताछ के दौरान दोनों ही ड्रग तस्करों ने आगर मालवा निवासी दानिश कुरैशी के फैले लंबे ड्रग नेटवर्क के राज़ उगल दिए। कनाड़िया पुलिस ने इन दोनों ही तस्करों की निशानदेही पर आगर मालवा के ड्रग कुख्यात ड्रग तस्कर से एक सेल्टोस कार, 43 ग्राम करीब एमडी ड्रग बरामद की हैं। चर्चा में कनाड़िया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि फिलहाल ड्रग तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में कनाड़िया पुलिस लगी हुई हैं।
पकड़ाए बदमाशो से पूछताछ भी जारी हैं। पुलिस ने 42.18 ग्राम,5.60 ग्राम, सहित 47.78 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की हैं। इसके अलावा तस्करी के प्रयुक्त होने वाली सेल्टॉस कार भी बरामद की हैं।