Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की बैठक में हुआ तय प्रत्याशी रहेंगे तो आशुतोष तिवारी।

0 855

दतिया उपचुनाव भाजपा में क्लेश हुआ खत्म,सीएम डॉक्टर मोहन यादव नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में,पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए, काम करेगी भाजपा पर बनी सहमति। खुद खंडेलवाल ने की घोषणा किसी भी पार्टी कार्यकर्ता के इस्तीफे स्वीकार नहीं।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

दतिया उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब बिहार जैसे हालात नहीं बनते हुए मध्यप्रदेश भाजपा और सरकार ने उपचुनाव को लेकर कोई विपरीत परिस्थिति बनने के पूर्व ही इस पर लगाम लगा दी हैं। खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा सहित संघ पदाधिकारी की बैठक के बाद खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा खुद घोषणा करना कि दतिया से भाजपा प्रत्याशी रहेंगे तो आशुतोष तिवारी ही। और नाराज कार्यकर्ताओं के वह इस्तीफे स्वीकार ही नहीं करेंगे।

प्रत्याशी कोई भी रहे लेकिन पार्टी को जिताना हैं।

इस कहानी के पटाक्षेप में यह भी तय हो गया है कि प्रत्याशी आशुतोष तिवारी रहे या अन्य कोई लेकिन भाजपा प्रत्याशी को जीतना ज्यादा जरूरी हैं। लिहाजा अब विरोध में उतर आए दतिया सीट के भाजपा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा वोटो से भाजपा प्रत्याशी को जितवाएगे।

खैर अब इस बड़े बखेड़े के खत्म होते ही पार्टी में नरोत्तम मिश्रा को आगामी दिनों में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी तय मानी जा रही हैं। हालांकि अभी  यह पत्ते किसी ने खोले नहीं है,लेकिन मोहन सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं। और कांग्रेसी दोबारा संकट में घिरे दिख रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!