Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

राजा रघुवंशी हत्याकांड, हत्यारिन सोनम को सजा दिलवाने में सबूत अभी भी काफी कम,कही छूट न जाएं बेवफा

0 334

राजा की वफा,सोनम का दगा,अब माहौल बनाने की बजाय,बेवफा को मिले कठोर सजा,राजा हत्याकांड की कड़ियां काफी कमजोर,कहीं छूट न जाएं हत्यारिन।

इंदौर।राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर पूरा देश उबल रहा है। हत्यारिन सोनम रघुवंशी को लेकर देश का एक बड़ा धड़ा उसे हाथों हाथ फांसी पर लटकाने की मांग कर रहा है। क्योंकि बेवफा सोनम ने राजा के साथ किया ही कुछ ऐसा। इधर सोनम रघुवंशी के अलावा उसके परिजन भी आमजन मानस के गुस्से का शिकार है। क्योंकि उन्होंने जिस तरह से अपनी बेटी को राजा रघुवंशी के गले डाला। और खुद अपनी फिकर की। उसके चक्कर में एक बेगुनाह अपनी जान से हाथ धो बैठा। और तीन अन्य युवक भी सोनम रघुवंशी के बहकावे का शिकार होते हुए हत्या के इल्ज़ाम में अब सलाखों के पीछे है। लेकिन देश जहां सोनम की उक्त करतूत को लेकर गुस्से में उबल रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां और मौजूदा सबूत काफी नहीं है। क्योंकि उक्त पूरे हत्याकांड को देखकर यह कहा जा सकता है कि मास्टर माइंड सोनम ने बहुत ही सोच समझकर अंजाम दिया है। अगर सोनम रघुवंशी के साथ राज कुशवाह,सहित अन्य युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते तो। राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश पूरी तरह कामयाब हो गई थी। और सोनम और राज कुशवाह नेपाल फरार हो जाते।

यह है असल कहानी

राजा रघुवंशी को शिलांग में मौत के घाट उतारने के बाद राज कुशवाह ने सोनम को गाजीपुर पहुंचाया। ट्रेन में दो युवक सोनम को बैठाते हुए दिख भी रहे है। लेकिन यह दोनों युवक कौन थे,अभी तक इसका पता यूपी,मेघालय और इंदौर पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है। दरअसल यूपी गाजीपुर सोनम के प्रेमी राज कुशवाह का पैतृक गांव है। जहां सोनम पिछले 14 दिनों तक पुलिस से बचती हुई आराम से फरारी काट रही थी।

यह बनी थी योजना

इंदौर में हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रची गई। इसका खुलासा “न्यूज with तड़का” पहले ही कर चुका है। लेकिन उक्त योजना के तहत हत्यारिन सोनम रघुवंशी को यूपी में ठहरना था। और उसका साथी राज कुशवाह इंदौर आकर पूरे घटनाक्रम पर नज़र बनाए रखना था। जैसे ही मामला ठंडा होता। सोनम कभी मिलने वाली थी नहीं। इस बीच सोनम को लेकर मानव तस्करी की अफवाहें जोर पकड़ ही रही थी। लिहाजा आराम से यह सभी फुर्र हो जाते। लेकिन विधि का विधान है न कि कोई कितना भी शातिर अपराधी क्यों न हो,सुराग जरूर छोड़ता है। लिहाजा सोनम रघुवंशी,राज कुशवाह,विशाल सिंह,आकाश राजपूत,और आनंद कुर्मी शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी के आगे पीछे और कहीं साथ घूमने की बड़ी गलती कर बैठे। जिसके आधार पर ही यह हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

सबूत अभी भी ना के बराबर

इधर पूरा देश चाहता है कि उक्त हत्याकांड को अंजाम देने वाले सोनम,राज,विशाल,आनंद और आकाश को फांसी की सजा सुनाई जाए। लेकिन उक्त पूरे प्रकरण में इन पांचों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत नहीं है। लिहाजा भविष्य में यह दांवपेंच अपनाते हुए या तो पांचों बरी हो जायेगे,या फिर सोनम भी फरियादी बन सकती हैं। और इन अन्य चारों को आरोपी बनाया जा सकता है।

पूरा मामला अभी स्क्रिप्टेड

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अभी तक पूरा मामला स्क्रिप्टेड दिख रहा हैं। मानो सोनम किसी वकील की सलाह पर अब कदम दर कदम उठा रही हैं। पहले शिलांग में हत्या,फिर 17 दिन बाद तक लापता और फिर अचानक खुद ही सामने आ जाना। यकीनन सोनम अभी भी पूरे शातिराना तरीके से पेश आ रही है। इधर पुलिस को दिए बयान न्यायालय में मान्य नहीं है यह तो सभी जानते है। लिहाजा आने वाले भविष्य में सोनम रघुवंशी और उसके साथी इस बात का लाभ उठा सकते है। फिलहाल पुलिस ने मृतक राजा रघुवंशी की सोने की चेन,अन्य महंगा सामान इन लोगों से जब्त नहीं किया है। इधर शिलांग में हत्या के दौरान पुलिस के पास कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!