INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,जोन 11 के दौलतगंज में बेख़ौफ़ अवैध निर्माण,तत्कालीन से वर्तमान BO BI की तगड़ी सेटिंग! कार्यवाही के नाम पर मात्र नोटिस की ही बात।
निगम के जिम्मेदार दौरे मिटिंग में व्यस्त,जोन 11 दौलतगंज में बेख़ौफ़ बिना अनुमति धड़ल्ले से निर्माण,तत्कालीन BO BI कर गए काला पीला,अब वर्तमान बिल्डिंग ऑफिसर,इंस्पेक्टर की खुली छूट, बिना नक्शे निर्माण के साथ तान दिया मोबाइल टॉवर,जिम्मेदारों को बना डाला अंधेरनगरी का चौपट राजा

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार जिनमें निगमायुक्त क्षितिज सिंघल हो या मेयर पुष्यमित्र भार्गव। दिनभर कभी यहां तो कभी वहां दौरे और भ्रमण और मीटिंगों में व्यस्त रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर का खेला बिंदास,बेखौफ और खुलेआम जारी हैं। दरअसल जोनल कार्यालय 11 के वार्ड 60 स्थित 80/3 दौलतगंज उर्दू मैदान रोड का अवैध बेतहाशा निर्माण इन्हीं निगम जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ा रहा हैं। क्योंकि जब खुद नगर निगम उक्त निर्माण कार्य को लेकर लिख कर दे रहा है कि उक्त पते पर निगम ने 2015 से आजतक किसी भी निर्माण,नक़्शे की अनुमति नहीं दी हैं।

फिर भी यहां निर्माणकर्ता शकील ओलंपिक द्वारा निर्माण लगातार जारी हैं। फिलहाल शकील ओलंपिक के खास पनाहगार। कांग्रेस पार्षद पति अंसाफ अंसारी की हालत पतली है क्योंकि कोर्ट ने उनकी पति का जानकारी छुपाने के चलते निर्वाचन शून्य कर दिया हैं। लेकिन शकील ओलंपिक द्वारा फिर भी निर्माण लगातार जारी हैं। बिना नक्शे के बेसमेंट,दुकानें,तीन मंजिला निर्माण और अब यहां इसी पर मोबाइल टॉवर तक तानने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। लेकिन निगम अमला सो रहा हैं। बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर उक्त अवैध निर्माण को नजरअंदाज कर रहे है या फिर उनका ही इन लोगों को खुला संरक्षण है। लिहाजा निर्माणकर्ता को किसी का खौफ नहीं हैं।
तत्कालीन से वर्तमान तक सभी की सेटिंग!

80/3 दौलतगंज उर्दू मैदान नगर निगम के जोन 11 और वार्ड 60 का हिस्सा हैं। यहां पूर्व में भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर जिशान चिश्ती थे। बताया जा रहा है कि यह सबकुछ इन लोगों का ही किया धरा है जो कांड कर के निकल गए। लेकिन वर्तमान भवन अधिकारी और वर्तमान बिल्डिंग इंस्पेक्टर अभिनव रॉय की भी कोई रुचि नहीं हैं। इन वर्तमान निगम के जिम्मेदार को भी अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने की कुछ पड़ी नहीं हैं। हर बार पूछने पर सिर्फ नोटिस जारी करने के बहाने ये जिम्मेदार बना रहे हैं।
तो क्या मेयर कमिश्नर को नहीं रहती है जानकारी।

एक तरफ मेयर पुष्यमित्र भार्गव,और आयुक्त क्षितिज सिंघल अलसुबह दौरे,निरीक्षण पर निकलने के दावे करते हैं। उनके द्वारा फोटो वीडियो तक जारी होते हैं। निरीक्षण के साथ मीटिंग भी।लेकिन इन जिम्मेदारों की गम्भीरता की असल हकीकत दौलतगंज का यह अवैध निर्माण बयान कर रहा है। क्योंकि इसी क्षेत्र में मात्र यही अवैध निर्माण बिंदास नहीं फलफूल रहा है बल्कि यहां ऐसे दर्जनों निर्माण कार्य चल रहे है जो कि बिना अनुमति और BO BI की सेटिंग की दास्तान कह रहे हैं। लिहाजा मीटिंग,निरीक्षण दौरे के समय क्या ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मेयर कमिश्नर को नहीं लगती है या फिर निगम का चालाक अमला इन जिम्मेदारों को दृष्ट्राज बना बैठा हैं।