Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

3

जमशेदपुर: जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदित्यपुर के रहने वाले जीके गौतम के रूप में हुई है. यह घटना देर रात की है.

मिली जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर के रहने वाले जीके गौतम रेलवे में लोको पायलट थे. रविवार देर रात वह मालगाड़ी लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन से निकलकर वह संयुक्त चालक और परिचालक लॉबी जा रहे थे. इसी दौरान लॉबी के बाहर घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उसे दो गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. बागबेड़ा थाना प्रभारी के साथ सीटी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ कर घायल जीके गौतम को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है.

मामले में सीटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार दो की संख्या में अपराधी थे. पुलिस इस घटना के पीछे का कारण पता लगा रही है. लोको पायलट जमीन कारोबार से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है. इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है. मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!