Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Jharkhand Crime: सोयको में सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पहाड़ी पर मिला अज्ञात युवक का शव

1

रांची/खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. एक ओर जहां दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

पहली घटना सायको थाना क्षेत्र की है. जहां एक 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बिना देरी किए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन के मुताबिक मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिक जांच तेजी से पूरी की गई और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

वहीं, दूसरी घटना बलंगा नदी के पहाड़ी इलाके से जुड़ी है, जहां एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बुद्धदेव मुंडा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई और शव को चट्टानों के बीच छिपाने की कोशिश की गई.

पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई होगी. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!