Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमती जमीन कराई मुक्त,किरकिरी बन चुका हॉस्पिटल अब आयेगा कागजों से बाहर।

0 309

खजराना अस्पताल, प्रशासन नगर निगम ने बेशकीमती जमीन से कब्ज़ा किया मुक्त,किरकिरी  की वजह बन चुके अस्पताल के अब कागजों से बाहर की राह हुई आसान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर का खजराना अस्पताल अब कागजों से धरातल पर जल्द ही बाहर आ सकता हैं। प्रदेश सरकार,तमाम अधिकारियों की किरकिरी की वजह बने खजराना हॉस्पिटल को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा,निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अब इसे लेकर पहला चरण पूरा कर दिया हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि शनिवार को खजराना अस्पताल की आवंटित जमीन पर से जिला प्रशासन और इंदौर नगर निगम टीम ने कब्जाधारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उक्त जमीन पर कब्जाधारियों ने 7 दुकानें,2 मकान और अनेक झोपड़ी तान दी थी। कुछ लोगो ने टीन शेड लगाकर यहां कब्जा जमा लिया था। जिसे शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त शासकीय जमीन की बाजार कीमत 80 करोड़ से भी ज्यादा हैं। वहीं अब देशभर में मध्यप्रदेश सरकार और इंदौरी अधिकारियों की किरकिरी बने खजराना हॉस्पिटल की राह अब आसान हो गई हैं।

अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने खजराना जमीन से अतिक्रमण हटाते हुए अब जिलेभर में एक बड़ी मुहिम की शुरुआत कर दी हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार अब सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा प्रथा का अंत किया जाएगा। किसी भी स्थिति में कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम के अनुसार अब तमाम विभागों को उन्होंने निर्देश दे दिए है कि सरकारी भूमियों को चिन्हित करते हुए उनसे कब्जा मुक्ति की कार्यवाही की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!