Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

0 668

INDORE पुलिस कमिश्नर ने किया आदतन बदमाशों को जिलाबदर,अपराधों की लंबी फेहरिस्त,तीन गुंडे भरेंगे थानों पर हाज़री,7 को किया तड़ीपार।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शहर के चंदन थाना,खजराना,गांधीनगर, रावजी बाजार,और छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों के 7 लिस्टेड बदमाशों को तड़ीपार कर दिया हैं जबकि तीन आदतन अपराधियों को रोजाना उनके थाना क्षेत्रों में हाज़री भरने की सजा से निरुद्ध किया हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तीन हत्याओं और तीन हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन अपराध कर चुके सादिक पिता गुलफाम निवासी चंदन नगर,मोहम्मद अयाज पिता मोहम्मद वारिस निवासी खजराना,फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा पिता माजिद शाह,निवासी खजराना,फारुख उर्फ लम्बू पिता नूर मोहम्मद निवासी चंदन नगर, करन उर्फ कन्नू पिता जीतू बंजारा निवासी गांधीनगर,गणेश उर्फ पटेल पिता कैलाश परमार निवासी रावजी बाजार,और किशोर उर्फ कुणाल पिता कन्हैयालाल हटकर निवासी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र को तीन तीन माह के लिए जिले की राजस्व सीमा से बाहर का रास्ता दिखाया हैं।

आदतन अपराधियों की खेर नहीं।

इंदौर पुलिस ने इसके अलावा मनीष उर्फ चिकना पिता मनोज उर्फ मनोहर परमार निवासी राजेंद्र नगर,लोकेश पिता विष्णु चौहान निवासी तेजाजी नगर और निलेश पिता नारायण पंवार थाना रावजी बाजार को थाना हाज़री की सजा सुनाई है।

कोई अपराधी प्रवृत्ति वाले बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के अनुसार शहर की शांति भंग करने,अपराधों में शामिल बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आयुक्त के मुताबिक बदमाशों ने कोई शर्तों का पालन नहीं किया तो पुलिस ऐसे बदमाशों से निपटना जानती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!