Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत

17

हजारीबागः जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पूरा परिवार शादी समारोह में हिस्सा लेने पटना गया था. लौटने के क्रम में यह घटना घटी है. पूरा परिवार रांची बीआईटी का रहने वाला है.

घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मल सिंह ढाबा के आगे सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है. मृतकों में चंदन कुमार और उसकी मां विद्या देवी शामिल हैं. मृतक चंदन कुमार की पत्नी अंकिता देवी और उसके पिता महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका प्रारंभिक इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

परिवार पटना से रांची लौट रहा था

मृतक के पड़ोसी विशाल कुमार ने बताया कि परिवार पटना शादी समारोह में शामिल होने गया था. बीती रात यानी रविवार को समारोह समाप्त होने के बाद परिवार वापस अपने घर रांची बीआईटी लौट रहा था.

गाड़ी की स्पीड अधिक बताई जा रही है

उन्होंने बताया कि हो सकता है कि झपकी लेने के कारण यह घटना घटी हो. उनकी कार सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे देखकर लग रहा है गाड़ी काफी अधिक रफ्तार में थी.

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी गई है:- रौशन कुमार, थाना प्रभारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!