Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

छह शुभ संयोगों को लेकर आ रहे विघ्नहर्ता गणेश,27 अगस्त को शुभ मुहूर्त में होगी गणेशजी की स्थापना।

0 634

27 अगस्त गणेश चतुर्थी,लक्ष्मीनारायण,सहित 6 दुर्लभ संयोगों को लेकर आ रहे विघ्नहर्ता,अप्रत्याशित लाभ- पंडित अशोक शास्त्री।

इंदौर।
मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिष डॉक्टर अशोक शास्त्री ने बताया कि गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इसी के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। इस बार विघ्नहर्ता गजानन दुर्लभ संयोग बन रहा हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल से इस साल गणेश चतुर्थी पर छह शुभ योगों की बात जाएं तो इस रवि योग,धन योग,लक्ष्मीनारायण योग,गजकेसरी योग,शुभ योग,और आदित्य योगों का निर्माण हो रहा हैं। वहीं इस साल 26 अगस्त को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। जबकि 27 अगस्त को गणेश जी की स्थापना होगी। जबकि अच्छी बात यह है कि लगभग दोनों ही दिनों में यह छह योग बन रहे हैं।

बन रहे दुर्लभ संयोग

ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक शास्त्री के मुताबिक इस साल एक सुखद संयोग हैं। क्योंकि रवि योग,शुभ योग के अलावा सूर्य अपनी खुद की राशि सिंह में होने से आदित्य योग बनाएगा। वहीं कन्या राशि में चंद्रमा और मंगल की युति होने से धन योग का निर्माण होगा। इसी तरह कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण होते हुए गुरु चंद्रमा केंद्र में आयेंगे। जिससे गजकेसरी योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक शास्त्री के मुताबिक यह छह शुभ संयोग मनचाहा लाभ दिलवाएंगे। जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। और इस अवधि में नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

यह मुहूर्त खास

ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक शास्त्री के मुताबिक 27 अगस्त को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त हैं। सुबह 11.05 से लेकर दोपहर 01.40 तक गणेशजी की स्थापना का विशेष मुहूर्त होगा।

यह करें उपाय।
डॉक्टर शास्त्री के अनुसार गणेश जी की कृपा पाने के लिए सबसे पहले साफ चौकी पर लाल,या पीला कपड़ा बिछाएं,हाथ में जल चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लेवे। इसके बाद ॐ गण गणपतये नमः का मंत्र का जाप करते हुए गणेशजी का स्मरण करें। और मूर्ति को पंचामृत से स्नान करवाएं। नए वस्त्र, आभूषण, पहनाएं। गणेशजी को मोदक,लड्डू,दूर्वा, लाल फूल सिंदूर अर्पित करें। अंत में पूरे परिवार के साथ गणेश जी महाराज की भक्तिभाव से आरती करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!