Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

अहाता बंदी के बावजूद बेखौफ गुलज़ार अहाते,निगम बना रहा चालान,आबकारी-पुलिस विभागीय अमला हैं कहां? सरकार को राजस्व का चुना,मोटी कमाई की हो रही बंदरबांट।

0 419

शहर बेखौफ संचालित अवैध अहाते,फैला रहे गंदगी,नगर निगम बना रहा चालान,पुलिस और आबकारी विभाग हैं कहां?

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई शराब नीति के तहत प्रदेशभर में अहाता संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन वर्तमान स्थितियां ऐसी है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के उक्त निर्णय से अहाता संचालन में कोई रोक तो नहीं लगी हैं। बल्कि इंदौर सहित लगभग पूरी प्रदेशभर में अवैध अहाते बेखौफ गुलज़ार है। तो सीधे तौर पर राजस्व का चुना राज्य सरकार को लग और ऐसे अवैध अहाते संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं। दरअसल उक्त बंदरबांट का पैसा कई लोगों में बंट रहा है। लेकिन सरकार अहाते बंद करने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।

नगर निगम अमला बना रहा चालान।

इधर बाणगंगा शराब दुकान,गांधी नगर शराब दुकान सहित शहरभर में बेखौफ अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं। और शहर में गंदगी भी फैला रहे हैं। लिहाजा इंदौर नगर निगम अमला ऐसे अवैध अहाते पर चालानी कार्यवाही तो कर रहा हैं। लेकिन इतने बड़े खुलासे के बावजूद आबकारी और पुलिस विभागीय अमला हैं कहां यह सवाल अब जोर पकड़ रहा हैं।

आबकारी पुलिस की जिम्मेदारी,लेकिन कार्यवाही शून्य।

शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में शराब दुकानें हैं। लिहाजा जहां शराब दुकान वहां अवैध अहाते भी संचालित हो रहे हैं। लेकिन ऐसे अवैध अहातो पर कार्यवाही करने वाला आबकारी विभाग गायब हैं। जबकि कार्यवाही के नाम पर छुटमुट कार्यवाही करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हैं। इसके अलावा पुलिस अमला भी अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध अहाते संचालित होने की पुख्ता जानकारी होने के बावजूद भी कोई भी कार्यवाही करने से बचता फिर रहा हैं। अब इन दोनों ही विभागों की ऐसी उदासीनता के पीछे वजह क्या है इसका जवाब तो खुद इन्हीं विभागों के जिम्मेदार दे सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!