Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के ससुर का छलका दर्द,युवा कांग्रेस अध्यक्ष की सफाई यह हमारी पार्टी का मामला।

0 723

कांग्रेस में कलेश, सेंप हाइड्रेंट पर चिन्टु का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के ससुर का छलका दर्द,युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यह हमारी पार्टी का आपसी मामला।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर में व्याप्त जलसंकट को लेकर अब भाजपा नगर निगम परिषद और महापौर पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस में ही कलेश हो गया हैं। वह भी इसलिए क्योंकि सुखलिया हाइड्रेंट पर जलसंकट और जनता की दुहाई देने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और उनके गुर्गो का कब्ज़ा हो गया हैं। जो खुद अपने ही कांग्रेसी पार्षदों के टैंकर भरने नहीं दे रहे हैं। इससे कांग्रेसी पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर चंद्रशेखर पटेल इतने आहत हो गए कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने तक की बात कह दी हैं। जबकि उक्त पूरे मामले में एक बार फिर पानी को लेकर कांग्रेसियों की नौटंकी और खुद की राजनीति राजनीति चमकाने वाली बात साफ साफ जाहिर हो रही हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि जिस तरह से दो नंबर के वार्ड 20 की कांग्रेसी पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर चंद्रशेखर पटेल ने खुलासा किया उससे तो यही प्रकट होता है कि प्रदर्शन तो मात्र बहाना है,जबकि भाजपा को बदनाम करना मुख्य मुद्दा हैं।

कांग्रेसी पार्षद के ससुर ने उठाए सवाल,दो पद फिर चिंटू नाकाम।

इधर सुखलिया हाइड्रेंट पर कांग्रेसी पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर चंद्रशेखर पटेल के साथ जो वाकया हुआ। उससे नाराज चंद्रशेखर पटेल ने चिंटू चौकसे के दो पदों पर जमे होने और पूरी तरह फेल होने की बात कहीं। उन्होंने कहा जिस तरह से चिंटू और उनके गुर्गे उनके व्यवहार कर रहे है वह अब खुद और बहु और बेटा कांग्रेस छोड़ सकता हैं।

हमारी पार्टी का मामला लेकिन हम नाराज तो है।

इधर पिता चंद्रशेखर पटेल द्वारा जारी वीडियो के बाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की बात को सिरे से नकार दिया। पटेल ने कहा कि यह आंतरिक मामला है। लेकिन जिस तरह से दूसरे पक्ष चिंटू और उनके गुर्गे ने किया उसे लेकर वह भी नाराज है और उचित मंच पर यह मामला उठाया जाएगा।

चिंटू का नहीं आया कोई पक्ष।

इसके अलावा इस पूरे मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पद पर जमे चिंटू चौकसे ने अपना कोई भी पक्ष नहीं रखा।

फिर भाजपा को क्यों कर रहे बदनाम!

शहर में जारी जलसंकट को लेकर जिस तरह से कांग्रेसी माहौल बना रहे हैं। उसे देखकर और उक्त मामले को लेकर जनता भी काफी ज्यादा संकोच में है कि आखिर किसका विश्वास किया जाए और किसका नहीं। क्योंकि नगर निगम ने जलसंकट को लेकर हल्ला मचाने वाले कांग्रेसी पार्षदों को कहीं ज्यादा टैंकर मुहैया कराए हैं। लेकिन खुद कांग्रेसी ही अपने पार्षदों को टैंकर भरने नहीं दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!