Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकिन मन में उठते सवाल,आखिर ईनाम की राशि जाएगी कहा?

0 480

इंदौर में दूषित पेयजल! मेयर के नहले पर कांग्रेस का दहला, एक मुख्य सवाल जो उभरकर सामने आ रहा घोषित डेढ़ करोड़ मिलेंगे किसे? वार्ड की तो नगर निगम की ही जिम्मेदारी,तो पैसा जाएगा कहा, किसे मिलेगी बेस्ट वार्ड की राशि।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर में दूषित पेयजल को लेकर कांग्रेस भाजपा की मुँह जुबानी जंग जारी है,दरअसल सुदामा नगर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कैमरे के सामने पानी पिया तो कांग्रेस उन्हें पानी पीने नहीं,बल्कि साफ स्वच्छ पेयजल पिलाने की सलाह दे रही हैं कांग्रेस की और दो पदों पर आसीन चिंटू चौकसे ने यह बात कहीं की कैमरे के सामने पानी पीने तो कुछ नहीं होगा। बल्कि शहर की बदत्तर स्थिति को सुधारने की दरकार हैं। 

जबकि दूसरी जनता जो है वो उसके हाल पर ही पेयजल के लिए दो चार कर रही हैं। जनता भाजपा कांग्रेस की इस पानी की लड़ाई के बीच काफ़ी ज़्यादा कन्फ्यूज हो गई है कि आखिरकार करे भी तो करें क्या उन्हें टैंकरों का ही इंतज़ार करना हैं। खैर बात करें इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव के जल संवर्धन और जल संरक्षण के मामले में वार्ड रैकिंग की और डेढ़ करोड़, सवा करोड़,एक करोड़,75 लाख ,50 लाख और 25 लाख के इनामों की घोषणा की तो दो प्रमुख सवाल मन में बहुत ज्यादा सवाल कर रहे है, पहला यह कि निगम का खजाना खाली,कहा से बंटेंगे ऐसे इनाम? दूसरा यह कि जब खुद पूरे 85 वार्ड ही इंदौर नगर निगम की जिम्मेदारी,जनसहयोग समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जल संरक्षण का उद्देश्य तो यह इतनी राशि जाएगी कहां?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!