Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का पलटवार,झूठी है पूरी कांग्रेस।

0 314

पानी पर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करे यकीन किसका नहीं,पटवारी के दूषित पानी के आरोपों पर मेयर का पलटवार,झूठी है पूरी कांग्रेस।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर शहर में भागीरथपुरा कांड के बाद पेयजल संकट मंडरा गया हैं। दरअसल निगम के 600 से ज्यादा की टैंकरों की फौज होने के बावजूद भी कांग्रेस ने शहरभर में जलसंकट को लेकर हल्ला मचा रखा हैं। वहीं दूसरी तरफ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इंदौर नगर निगम द्वारा वितरित पेयजल पर ही सवाल उठा दिया हैं। दरअसल पटवारी ने शहर के 90 प्रतिशत पेयजल को दूषित बताया है जिसे लेकर वह एक लैब रिपोर्ट भी लेकर घूम रहे हैं। जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को सौंपने की बात की हैं। जबकि पानी के जारी बवाल के बीच अब पटवारी के इन आरोपों के बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूरी कांग्रेस को ही झूठा ठहरा दिया हैं।

दरअसल इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा में बताया है कि पटवारी पानी को लेकर झूठी राजनीति करने में लगे हुए हैं। और लोगो को मात्र गुमराह कर रहे हैं। क्योंकि मेयर की बात माने तो कांग्रेस ने 5 से 6 फरवरी 2026 को शहर से पानी के सैंपल लिये थे। और जिन्हें नोएडा की एक लैब में परखा गया। ऐसे सैंपल भेजने में 24 घंटे तक नोएडा तक पहुंचने में लग जाते हैं। जबकि बैक्टीरिया की जांच रिपोर्ट 48 घटों में आ जाती हैं। लिहाजा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उल्टे कांग्रेस पर आरोप लगाये है कि कांग्रेसी शहर की छवि खराब करते हुए राजनीतिक साजिश कर रहे हैं। जबकि अब शहर में जारी पानी के लेकर राजनीतिक बवालो के चलते शहरवासी चिंतित है कि आखिर किसकी बातों पर यकीन किया जाए और अब नहीं। क्योंकि भागीरथपुरा कांड से शहरवासी पहले ही खौफजदा हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!