Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

तीन संस्थाओं को नियमविरुद्ध एक कर बनाई “अक्षरधाम” इंदौर नगर निगम कर रहा वैध,सब गोलमाल हैं,बड़ी झोल की बात हैं, भूमाफिया राम ऐरन ,किशोर गोयल और कुलभूषण मित्तल जद से हुए बाहर। ,

0 488

मामला 140 स्थित अक्षरधाम कॉलोनी का,
तीन संस्थाओं को एक कर बनाई अक्षरधाम। बगीचों की जमीन भी बेच खाई। नगर निगम कर रहा वैध,बड़ा गड़बड़झाला है।

भूमाफिया निगम प्रशासन की हद से हुए शातिराना तरीके से बाहर।

राम ऐरन,किशोर गोयल,कुलभूषण मित्तल उर्फ कुक्की,रमेश जैन,जगदीश टाइगर, सहित जमीन खरीदवाने वाला भूमाफिया अरविंद बागड़ी।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

स्कीम 140 स्थित तीन संस्थाओं गणपति गृह निर्माण संस्था,मेघना गृह निर्माण संस्था और अमृता गृह निर्माण संस्था की कुल साढ़े नौ एकड़ जमीन को नियम विरुद्ध एक करते हुए अक्षरधाम कॉलोनी की पटकथा लिखी गई थी। उक्त जमीनों का सौदा भूमाफिया अरविंद बागड़ी ने इन संस्थाओं के कर्ता धर्ता राम ऐरन,किशोर गोयल और कोषाध्यक्ष कुलभूषण मित्तल उर्फ कुक्की से सांठगांठ करते हुए बिकवाई थी। और बतौर कमीशन अक्षरधाम कॉलोनी के बगीचों को हासिल कर लिया था। फिलहाल उक्त तीनों संस्थाओं को सहकारिता विभाग के नियम विरुद्ध एक कर लिया गया। और फिर 300 से ज्यादा अग्रवाल समाज के प्लाटधारक सालों से परेशान थे। लंबी जमीनी जंग लड़ चुके हैं।

अपर कलेक्टर की जांच

तत्कालीन अपर कलेक्टर और वर्तमान में अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेडेकर ने उक्त तीनों संस्थाओं में हुई गड़बड़ की जांच की थी। जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई हैं।

राम ऐरन, किशोर गोयल कुलभूषण मित्तल,है मुख्य जादूगर।

तीनों संस्थाओं अमृता,गणपति,और मेघना गृह निर्माण संस्थाओं को पूरी योजनाबद्ध तरीके से एक कर दिया गया था। जो कि नियम कायदे के सीधे विपरीत हैं। और अब नगर निगम कुल 18 अवैध कालोनियों में अक्षरधाम कॉलोनी को वैध करने जा रहा जा रहा हैं। जो कि नगर निगम की कार्यशैली पर प्रश्न उठा रहा हैं। क्योंकि संस्थाओं में हेरफेर करने वाले राम ऐरन, किशोर गोयल, कुलभूषण मित्तल उर्फ कुक्की सहित अन्य जांच और आंच दोनों के घेरे से बाहर हैं। प्लाटधारकों की लंबी लड़ाई और इन लोगों से अपनी जमीन बचाने की लड़ाई में यह भूमाफिया आसानी से प्रशासन,इंदौर नगर निगम से बचके निकल गए हैं।

नगर निगम की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।

मेघना,गणपति,और अमृता तीन संस्थाओं की करीब 1000 करोड़ की बेशकीमती जमीन को हथियाने के लिए अक्षरधाम कॉलोनी के स्वयंभू अध्यक्ष राम ऐरन,सचिव किशोर गोयल,और कोषाध्यक्ष कुलभूषण मित्तल उर्फ कुक्की ने अलग अलग बहानों से और अलग अलग तरीकों से प्लाटधारकों से विकास शुल्क, और न जाने किस किस मद की राशि वसूली। जिसका अभी तक कोई अता पता नहीं हैं। वो लाखों रुपए ये जिम्मेदार हजम कर गए या फिर आसमान खा गया,जमीन निगल गया। लेकिन अब नगर निगम इंदौर प्लाट धारकों से 150 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से विकास शुल्क वसूलने की तैयारियों में जुट गया है। यहीं नहीं इन तीनों संस्थाओं में हेर फेर करने वालों पर कानूनी कार्यवाही नहीं करना खुद इंदौर नगर निगम पर सवाल उठा रहा हैं।

पर्दे के पीछे अरविंद बागड़ी
दरअसल राम ऐरन, किशोर गोयल,और कोषाध्यक्ष कुलभूषण मित्तल उर्फ कुक्की से सांठगांठ करते हुए तीनों संस्थाओं को भूमाफिया अरविंद बागड़ी ने जमीन खरीदवाई, और दलाली के एवज में भूमाफिया अरविंद बागड़ी ने अक्षरधाम कॉलोनी के बगीचों की जमीन को ही हथिया लिया था। जो कि अब किसी अन्य व्यक्ति को बिक चुके हैं।


हां हमारी कॉलोनी में नहीं है बगीचे।

चर्चा में अक्षरधाम कॉलोनी की लंबी लड़ाई लड़ रहे प्लाट धारकों में से लगभग सभी ने बताया कि नगर निगम हमारी अक्षरधाम कॉलोनी को वैध तो कर रहा है लेकिन भूमाफियाओं ने हमारी अक्षरधाम कॉलोनी के सभी बगीचे बेच खाएं। जो कि हमारे लिए एक बड़ी परेशानी की वजह बन सकता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!