Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

मप्र में हुआ व्यापम घोटाला पार्ट दो,कांग्रेस का आरोप 7411 पदों की भर्ती प्रक्रिया में हुई जमकर धांधलियां, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य कांग्रेसी विधायक बने फर्जी पुलिसवाले।

0 405

कांग्रेस उछाला पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला, कांग्रेसी बनकर आए फर्जी पुलिसवाले।

भोपाल।

विधानसभा सदन में चर्चा की बजाय बहस और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। जबकि कांग्रेस की और से मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य कांग्रेसियों विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर फर्जी पुलिसकर्मियों की ड्रेस पहनकर पुलिस आरक्षक भर्ती में घोटाले के आरोप लगाए। और सरकार को घेरने की कोशिशें की।
मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य कांग्रेसी विधायक पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में धांधलियों के आरोप मोहन सरकार पर लगाएं। चर्चा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि यह व्यापम घोटाला पार्ट टू की तर्ज पर हुआ बड़ा घोटाला हैं। जिसमें 7411 पदों को लेकर हुई भर्ती प्रक्रिया में मुख्य अभ्यर्थी की बजाय सॉल्वर बैठाए गए। जिन्होंने गड़बड़ियों को अंजाम दिया हैं।

व्यापम पार्ट दो घोटाला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार से मांग की है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। ताकि मध्यप्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार में कुछ हद तक कमी आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!