Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

स्वास्थ्य विभाग में होगी तीस हजार से ज्यादा नियुक्तियां,ताकि प्रदेशभर में हो डॉक्टरों की पूर्ति।। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल।

0 234

दिल,मन और जुनून के साथ इलाज कर,मानव सेवा करें सभी डॉक्टर,
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

यश कीर्ति पुण्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अच्छा कोई विभाग नहीं — पूर्व मंत्री भार्गव

गढ़ाकोटा में अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन की शुरुआत।

भोपाल।
दिल ,मन और जुनून से इलाज कर मानव सेवा करें डॉक्टर। उक्त विचार डिप्टी सीएम और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन के लोकार्पण पर कहीं। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, रानी कुशवाहा, मनोज तिवारी, श्रीराम भार्गव, कमलेश तिवारी, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉक्टर नीना गिडियन, सी एम एच ओ डॉ ममता तिमोरे, डॉक्टर सूर्यश शिघई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी,
जनसमुदाय मौजूद था।

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि समाज में डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है आप सभी इस को निरर्थ न जाने दें और मनो योग से पीड़ित व्यक्ति का इलाज करें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार डॉक्टर पैरामेडिकल की कमी को देखते हुए 30000 से अधिक पदों पर भर्ती का कार्य कर रही है। जिससे मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की पहली पोस्टिंग गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल में ही की जाएगी, जिससे प्रदेशभर में डॉक्टरों की कमी पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि यहां डायलिसिस मशीन का लोकार्पण ऐसा पहली बार हुआ है। जब लोकार्पण के पूर्व ही व्यक्ति का डायलिसिस हो रहा था। यह देखकर बड़ी खुशी हुई, उन्होंने डायलिसिस कर रहे व्यक्ति से चर्चा भी की। उन्होंने सभी डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ से कहा कि समय पर काम करें, और मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य में नंबर वन पर लाएं।

विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यश कीर्ति पुण्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अच्छा कोई विभाग नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विभाग में काम करने से मानव सेवा भी होती है। क्योंकि व्यक्ति की जान से बड़ी कोई कीमत नहीं होती हैं। इसलिए हमें सभी की जान बचाना चाहिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। जिससे कि हमारे देशवासियों को अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत में आयुष्मान भारत निरामयम योजना शुरू की है। जिससे की पात्र व्यक्तियों का ₹500000 तक का इलाज चिकित्सालय में मुफ्त होता है।

पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मेरे पुत्र श्री अभिषेक भार्गव एवं पुत्रवधू श्रीमती शिल्पी भार्गव के द्वारा वेदिका फाउंडेशन के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों के दिल में छेद होने एवं अन्य बीमारी होने का इलाज निशुल्क करने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए हमने अपने खर्चे पर चार एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को परीक्षण करने के बाद इंदौर भेज कर उनका इलाज कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया जबकि आभार डॉक्टर ममता तिमोरे ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!