शहर कांग्रेस अध्यक्ष
घोषणा से पूर्व दावेदारों को मिल रहे लॉलीपॉप,ताकि नहीं गूंजे विरोध के स्वर।

✍️ प्रियंका शर्मा पत्रकार इंदौर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षकों के पास पहुंचे नामों को इन लोगों ने दिल्ली तक पहुंचा। लेकिन अब इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा से पूर्व अन्य दावेदारों के गुस्से से और नाफरमानी सहित विरोध को शांत करने के लिए कांग्रेसी एक नाम को छोड़ अन्य कांग्रेसियों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के अलावा अन्य जिम्मेदारियां सौंपे जाने के लोलीपॉप दे रहे हैं। ताकि एक नाम की घोषणा के बाद अन्य दावेदार कांग्रेसी के विरोध के स्वर न गूंज सके।

अब समन्वय कर रहे कांग्रेसी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नए नाम की घोषणा के पहले ही अब राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी संजय दत्त इंदौर पहुंचे। और उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों से लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दावेदारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि दावेदारों में एक नहीं बल्कि चार से पांच नाम हैं। अगर उनमें से कोई अध्यक्ष बनता है तो बाकी अन्य को भी कांग्रेस अलग अलग जिम्मेदारियां देंगी।

सज्जन ने भी कहा अनुशासन जरूरी
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी उक्त बैठक में मौजूद थे। उन्होंने भी स्थिति को भांपते हुए पहले से ही कार्यकर्ताओं और दावेदारों को साफ कर दिया कि कांग्रेसी अनुशासन में रहेंगे तो ही पार्टी का भला हो पाएगा। नहीं तो कुछ होने जाने वाला नहीं हैं।
यह नेता रहे बैठक में मौजूद।
समन्वय समिति की बैठक में जिला प्रभारी रवि जोशी,अवनीश भार्गव,अमन बजाज,अर्चना जायसवाल,राजेश रघुवंशी,राकेश यादव,देवेंद्र सिंह यादव,सच सलूजा,राधेश्याम पटेल, भरत जिनवाल,दिनेश कुशवाह,और जौहर मानपुरवाला सहित अन्य कांग्रेसी भी शामिल हुए।