Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

लव जेहादी अनवर कादरी,पकड़ाया तो बड़े जिहाद रैकेट का हो सकता है भंडाफोड़,चौंकाने वाले हो रहे खुलासे।

0 520

लव जेहादी अनवर कादरी,बड़े रैकेट का हो गया भंडाफोड़,जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे,जेहाद के बड़े नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था कांग्रेस पार्षद कादरी,डकैत,जमीन के धंधे के बाद पैसों की भूख ने अनवर को बना दिया जेहादी।

 

बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी जिस तरह से पुलिस से छुपता छुपाता फिर रहा हैं। इंदौर की बाणगंगा पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी अनवर पुलिस के हाथ नहीं लग रहा हैं। लेकिन फिर भी बताया जाता है कि पुलिस लगातार धड़पकड़ कार्यवाही में एक बड़े जेहादी रैकेट का आनन फानन में भंडाफोड़ हो गया हैं। जिसके तार इंदौर से इंडिया और इसके बाहर भी जुड़े हुए हो सकते हैं। दरअसल पुलिस से ही जुड़े विश्वनीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस की दबिश के दौरान अब एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। क्योंकि अनवर कादरी जिस तरह से भूमिगत हुआ हैं। वह पूरी तरह सोची समझी योजना के तहत कहा जाना गलत नहीं होगा।

अन्य देश भाग जाने के कयास,मगर तलाश जारी।

लव जिहाद फंडिग मामले में फ़रार ईनामी कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी के देश छोड़ भाग बने तक के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन फिर इंदौर पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी हैं। अनवर की तलाश में दिल्ली,यूपी,महाराष्ट्र,हरियाणा,
जम्मू तक में इंदौर पुलिस की टीमें लगातार निगाहे बनाए हुए हैं। लिहाजा उन टीमों को अनवर को लेकर जो भी आउटपुट आता है पुलिस वैसे ही सर्तक हो जाती है और पुलिस की छापामार कार्यवाही भी लगातार जारी है।

दूसरी बीवी के साथ अनवर,परिवार अलग
जैसे ही अनवर कादरी को सूत्रों से खबर मिली कि उसे इंदौर पुलिस कभी भी उठा सकती हैं। अनवर कादरी तलाकशुदा महिला जो कि अनवर की दूसरी बीवी बताई जाती उसके साथ फरार हो गया। बकायदा बेखौफ अनवर इंदौर से गायब होते हुए भूमिगत हो गया। इधर उसके परिवार के सदस्य भी अन्य जगह पर भूमिगत हो गए जो पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं।

बड़े जेहादी नेटवर्क से संबंध !

अनवर कादरी को लेकर बताया जाता है अनवर देश में संचालित एक बड़े जेहादी नेटवर्क से ताल्लुक रखता हैं। बताया जाता है कि पुलिस जांच में उसके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां लगते जा रही हैं।

तीन से चार खाते बड़े लेन देन

इसके अलावा पुलिस को जांच में अनवर के तीन से चार बैंक खातों की जानकारी हाथ लगी हैं। जिसके लेन देन के आधार पर पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। यहीं नहीं कई अन्य जानकारियां जो है वह चौंकाने वाली हैं।

बेटी ने भी खोले राज़

इधर कादरी की बेटी को बाणगंगा पुलिस पहले ही उठा चुकी ही जो कि चोरी की सिम से अनवर से संपर्क में थी। लेकिन पूछताछ में अनवर की बेटी ने कोई राज़ नहीं खोले। बल्कि अब वह एक हद तक पुलिस को गुमराह तक कर रही हैं।

इंदौर से गायब होने में सहयोगी अभी भी गिरफ्त से बाहर।

अनवर कादरी देखते ही देखते इंदौर से गायब हो गया। लिहाजा अब पुलिस अनवर के इंदौरी सहयोगियों की भी भूमिका पर जांच कर रही हैं। क्योंकि जिस तरह से अनवर गायब हुआ उसे देखते हुए बिना मददगार के उसके भूमिगत होना असंभव हैं। बड़े गिरोह की भी बात। पुलिस कैसे भी कर के अनवर को दबोचना चाह रही है क्योंकि पुलिस को उम्मीद है कि अनवर के हाथ लगते ही पुलिस को एक बड़े जेहादी रैकेट का खुलासा करेंगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!