Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी... INDORE इंदौर विकास प्राधिकरण की सुरक्षा में सेंध,सिक्युरिटी गार्ड टेंडर में भ्रष्टाचार! अधिकारियों क... INDORE चर्चाओं में IDA का लेखा विभाग,वर्षों से जमे अंगद कर्मचारी अधिकारी,और प्रति बिल भुगतानों पर एक... INDORE निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता बने हरियाली के दुश्मन,सरकारी जमीन प... INDORE मोहर्रम मेला निरस्त! विगत वर्ष के अनुभवों पर मेयर थे खफ़ा,इंदौर से दूर रहते हुए भी महापौर ने स... INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले...

INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब की कब्र पर बसाई जा रही टाउनशिप,तत्कालीन कलेक्टर ने लिखा था TNCP निरस्ती का पत्र खा रहा धूल,निगम भवन अधिकारी टीना सिसोदिया की भूमिका भी संदिग्ध!

0 638

पार्ट two
हरियाली का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,सरकारी जमीन पर निजी सड़क,निहालमुंडी तालाब की पाल तोड़कर बनाई गई सड़क, तालाब में बसाई जा रही कॉलोनी!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

निहालपुर मुंडी स्थित बसाई जा रही रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को लेकर एक और बड़ा खुलासा न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम करने जा रहा है। दरअसल पहले भाग में न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं द्वारा हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई करते हुए निजी सड़क बनाने के मामले का पर्दाफाश किया था। लिहाजा अब इसी कड़ी में रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की एक और करतूत की पोल खोल रहा हैं। दरअसल रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप तालाब में बसाई में बसाई जा रही हैं। और इसे लेकर तत्कालीन इंदौर कलेक्टर और वर्तमान में उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह उक्त रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप की TNC को निरस्त करने तक का लिख गए थे। लेकिन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी सेटिंग की वजह से पूर्व इंदौर कलेक्टर का लिखा गया पत्र भी धूल खा रहा हैं। लिहाजा रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता को हरियाली का नहीं बल्कि पूरे पर्यावरण का दुश्मन कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि उक्त रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप ही पर्यावरण की कब्र पर बसाई जा रही हैं। जिसकी भनक इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों जिनमें भवन अधिकारी टीना सिसोदिया तक को हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि भवन अधिकारी टीना सिसोदिया की भी तगड़ी सेवा हो जाने के चलते उन्होंने निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप की तरफ देखना ही बंद कर दिया हैं।

गए थे तालाब के लिए खुल गई रॉयल ग्रीन काउंटी की पोल।

दरअसल 29 मई 2024 को इंदौर नगर निगम जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा सहित निगम अधिकारियों का दल निहालपुर मुंडी स्थित तालाब को सहेजने के उद्देश्य से यहां पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने देखा कि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उक्त तालाब की पाल को ही तोड़ दिया हैं। और बेखौफ यहां 8 फीट ऊंची तालाब में कॉलोनी की सड़क बनाई जा रही हैं। उक्त तालाब की निगम की नज़रो में अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह तालाब बिलावली तालाब का प्रमुख कैचमेंट एरिया हैं। लिहाजा रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की करतूत की हाथोंहाथ शिकायत तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह से की गई। तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत एसडीएम और तहसीलदार को रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप भेजा था। जहां रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप का अमले ने पंचनामा बनाया था। और तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप की TNC निरस्त करने को लेकर पत्र भी लिखा था। लेकिन उक्त पत्र अभी भी धूल खा रहा हैं। इसका जवाब TNCP अधिकारियों के पास भी नहीं हैं। जब उनसे पूछने की कोशिशें की गई तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया।

कर्ताधर्ता नहीं उठाते फोन,उनका कहना इंदौर शहर का कोई भी हो उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

 

 

इधर न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं में से धीरज वासन को जब फोन लगाकर उक्त मामले के बारे में पूछा तो वह फोन उठाने से कतरा रहे हैं। जबकि अन्य लोगों को वह कहते फिर रहे है कि इंदौर शहर का कोई पत्रकार,अधिकारी,निगम अमला,या जनप्रतिनिधि कोई भी हो उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। लिहाजा अब आप समझ सकते है कि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं के हौसले कितने बुलंद है और पर्यावरण की कब्र पर बनाई जा रही रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप की नींव किस पर खड़ी है।

हक्की बक्की रह गई भवन अधिकारी टीना सिसोदिया।

जब रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप मामले में इंदौर नगर निगम की भवन अधिकारी टीना सिसोदिया को न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने फोन लगाकर मामले की जानकारी जाननी चाही तो पहले तो वह हक्की बक्की रह गई। वह कुछ भी जानकारी नहीं होने का बहाना बनाती रही। और छुट्टी पर होने की दलील भी दी। लेकिन आपको बता दे कि न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने जब उन्हें फोन लगाया था उसके एक दिन पूर्व भवन अधिकारी टीना सिसोदिया रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप पहुंची थी। लेकिन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं में से किसी का फोन आ जाने या कहे सेवा हो जाने के बाद रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप से निकल गई। उन्होंने मौका मुआयना करना भी जरूरी नहीं समझा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!