Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, एक तरफ कृष्णबाग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर वहीं स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माणों के म... INDORE,IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पहली नियुक्ति ही अवैध! इधर शिकायतों के बाद रहस्यमई त... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,वाह रे नासमझो, कुछ नहीं मिला तो अफवाहे और विधवा विलाप ही सह... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,निगम ने शुरू की रिमूवल कार्यवाही,विपक्ष बना रहा सस्ती लोकप्... INDORE, मेयर कमिश्नर की मेहनत पर भवन अधिकारी लगा रहे पलीता, बीओ की सरपरस्ती में वार्ड 66 की त्रिवेणी... INDORE, बस हंगामा बिना सोचे समझे राजनीति की वजह से 8 बार देश में सबसे स्वच्छ मेंटर इंदौर की हो रही ब... INDORE, रेहड़ी व्यापारियों का कहना जुग जुग जिये महापौर,पीली गैंग के आतंक से मिली मुक्ति,महापौर ने मन... INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद... INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव...

INDORE, एक तरफ कृष्णबाग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर वहीं स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माणों के मामले में भवन अधिकारी के सामने इंदौर नगर निगम मेयर,योजना समिति प्रभारी और अपर आयुक्त नतमस्तक!

0 85

भवन अधिकारी के सामने मेयर,समिति प्रभारी और अपर आयुक्त तक नतमस्तक,शहर में हो अवैध निर्माणों पर जिम्मेदारों की चुप्पी,गरीबो पर सितम अवैध निर्माणकर्ताओं पर रहम वाह इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

एक तरफ इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के 62 मकानों को इंदौर नगर निगम अमले ने जमींदोज कर दिया। लोग चिल्लाते रहे,गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी भी अधिकारी का मन नहीं पसीजा। मामला था अवैध का। लेकिन उक्त मामले और शहर में नक्शों के विपरीत निर्माणों के बावजूद चल रहे अवैध निर्माणों को लेकर एक भवन अधिकारी ऐसे भी है जिनके सामने खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव,योजना समिति प्रभारी राजेश उदावत,और खुद अपर आयुक्त प्रखर सिंह ही क्यों न हो सभी नतमस्तक है। शायद इसी वजह से शहर में नक्शों के विपरीत निर्माणों की बाढ़ आ रही हैं। लेकिन शिकायत हो या खबरें इन जिम्मेदारों के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती हैं। हद तो इस बात की है कि अवैध निर्माण करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि वह बेखौफ निगम अधिकारियों और सत्तारूढ़ नेताओं से उनकी तगड़ी सेटिंग की बातें खुलेआम कह रहे है। लेकिन मजाल है कि निगम का नियम पसंद अमला ऐसे लोगों को सबक सिखाये। बल्कि इंदौर नगर निगम के भवन अधिकारी ऐसे लोगों को खुली छूट दे बैठे हैं। अब यह छूट किस एवज़ में दी जाती है यह किसी से छुपा नहीं हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब निगम को ऐसे भवन अधिकारी ही चलाएंगे तो फिर योजना समिति अपर आयुक्त,और बड़े बड़े अफसरों की फौज की जरूरत क्या हैं।

त्रिवेणी कॉलोनी अवैध निर्माण।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम के पास शहर में नक्शों के विपरीत निर्माणों के दर्जनों मामलों की सूची उपलब्ध हैं। इन मेसे ही वार्ड 66 की त्रिवेणी कॉलोनी के प्लाट नंबर 69 पर अवैध निर्माण करने वाला राजेश सुखीजा इंदौर नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा से स्वीकृत नक्शे के विपरीत खुलेआम निर्माण कर रहा हैं।

जिसकी शिकायत भी स्थानीय रहवासियों ने निगमायुक्त ,अपर आयुक्त प्रखर सिंह,जोनल अधिकारी 12 को की हैं। जिसमें अवैध निर्माण करने वाले राजेश सुखीजा की पूरी कारस्तानी का ब्यौरा है। लेकिन इसके बावजूद भी निगम अधिकारी उक्त अवैध निर्माण को लेकर चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं। यही नहीं उक्त मामले में क्षेत्र की भाजपा पार्षद की भूमिकाओं को लेकर भी स्थानीय रहवासी काफी ज्यादा नाराज हैं। मगर किसी भी जिम्मेदार में ताकत है कि वह कार्यवाही कर दे। जबकि पहले ही शहर में नक्शों के विपरीत निर्माणों की वजह से पार्किंग के टोटे हो रहे हैं। MOS पार्किंग नहीं छोड़ने की वजह से यही अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनी की सड़कों को घेर लेते है और परेशानी सैकड़ो लोगों को होती है।

दौलतगंज अवैध निर्माण,नोटिस के बाद क्या हो गई सेटिंग!

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने वार्ड 60 के दौलतगंज स्थित शकील ओलंपिक के 80/3 स्थित अवैध निर्माण की लगातार खबरें प्रकाशित की। इसके बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तमाम दावे भी खोखले साबित कर दिए। क्योंकि उक्त अवैध निर्माण करने वालों को निगम ने तोड़ने तक का नोटिस तो जारी कर दिया। मगर इसके बाद निगम भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया की भूमिका पर अब सवाल उठ रहे है क्योंकि तोड़ने के नोटिस जारी हो जाने के बावजूद भी यहां खुलेआम निर्माण अभी भी जारी है जबकि निगम द्वारा तय समय सीमा कब की गुजर चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!