INDORE, बस हंगामा बिना सोचे समझे राजनीति की वजह से 8 बार देश में सबसे स्वच्छ मेंटर इंदौर की हो रही बदनामी,जिस प्रतियोगिता में खुद मेंटर वहां प्रतिभागी के नाम पर अव्वल अपने शहर को किया जा रहा बदनाम।
बस हंगामा बरपा,समझते नहीं बिना सोचे समझे राजनीति करना,मामला स्वच्छता सर्वेक्षण का,जबरन बिना जाने बदनाम करने में लगे नासमझ,जब मेंटर है इंदौर अव्वल है इंदौर,तो कैसा दाग़,क्योंकि स्वच्छता में तो इंदौर है सब से आगे।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जिस तरह से नासमझ विधवा विलाप जारी हैं। खासतौर से विपक्षी दल कांग्रेस का। वह काफी ज्यादा हास्यास्पद हैं। क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जिस तरह से 8 बार के विजेता को लेकर जिस तरह से माहौल बनाया जा रहा हैं। वह काफी ज्यादा दुखद पहलू। लोग महापौर कमिश्नर सहित तमाम निगम अमले और मुख्यरूप से उन सफाई मित्रों मजाक उड़ा रहे हैं। जो न दिन देखते है न रात। सफाई को लेकर हर समय सजग रहते हैं। हर अवसर त्यौहार पर सबसे पहले सफाई ही पहला लक्ष्य समझते हैं। लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर माहौल बनाया जा रहा हैं वह हर इंदौरवासी की मुंह पर कालिख हैं। क्योंकि हकीकत तो यह है कि इंदौर से स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रतिभागी नहीं बल्कि अभिभावक बनकर मैदान में उतरा था। तथाकथित लोगो को बता दिया जाए कि इंदौर बार बार अपनी सफाई,कचरा क्लेक्शन,कचरा निपटान, जैसे दर्जनों बिंदुओं पर परीक्षा नहीं देगा। क्योंकि इंदौर अब प्रतिभागी नहीं अभिभावक की भूमिका में आ गया हैं। आठ बार स्वच्छता में देश में अव्वल इंदौर अव्वल था और रहेगा। यह फिलहाल सिर्फ लोगों को बरगलाने की बात। नहीं तो सच्चाई तो यह है कि अंक, अंक तालिका में बताए जाएगे तो किसी को भी झुठा विधवा विलाप करने का मौका नहीं मिलेगा। सभी इधर उधर बगले झांकेंगे, और कुछ नहीं।
मेंटर है प्रतिभागी नहीं।
इस बार इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जोड़ी या कहे तो एक अन्य दूसरे क्षेत्र को सबसे स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया था लिहाजा इंदौर ने इसमें भी बाजी मारी हैं। क्योंकि बतौर मेंटर इंदौर ने कभी किसी सूची में नामोनिशान नहीं होने वाले देपालपुर को देशभर में दूसरे नंबर पर लाते हुए पूरे देश के सैकड़ों शहरों के बीच पहचान दिलाई हैं। जिसे लेकर आगामी समय में आनेवाले अलग अलग शहरों का प्रतिनिधि मंडल साबित कर देगा कि इंदौर ने आखिर किया है क्या है।

इंदौर रहेगा हमेशा नंबर वन।
फिलहाल इंदौर 8 बार का विजेता हैं। और इंदौर की इसी उपलब्धि के चलते है देशभर के 60 से ज्यादा शहरों के और 25 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि इंदौर से सफाई का पाठ सीखने आ चुके हैं। लिहाजा अब मेंटर बनने के बाद इंदौर कैसे पिछड़ गया यह तथाकथित लोगो के झूठे प्रचार के बाद सोचने लायक बात है।
