INDORE, मेयर कमिश्नर की मेहनत पर भवन अधिकारी लगा रहे पलीता, बीओ की सरपरस्ती में वार्ड 66 की त्रिवेणी कॉलोनी में खुलेआम अवैध निर्माण, CM हेल्पलाइन, अपर आयुक्त तक को शिकायत,लेकिन नहीं जाग रहे जिम्मेदार।
मामला जोनल 12 के वार्ड 66 का, भवन अधिकारी की सरपरस्ती में बेखौफ अवैध निर्माण, मेयर,आयुक्त की मेहनत पर लगा रहे पलीता, अपर आयुक्त तक को शिकायत,अवैध निर्माणकर्ता की रहवासियों को खुली चुनौती,जो बन पड़े बिगाड़ लो,निगम अधिकारियों से है मेरी तगड़ी सेटिंग।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल कितनी भी मेहनत कर लेवे लेकिन इंदौर नगर निगम का ढर्रा कभी सुधरने वाला नहीं हैं। शहर के कुल 22 जोनल कार्यालयों पर पदस्थ भवन अधिकारियों की सरपरस्ती की वजह से अवैध निर्माण का गंदा खेल लगातार जारी हैं। दरअसल भवन अधिकारी और निरीक्षकों के थोड़े से लालच की वजह से शहर में लगातार पार्किंग का टोटा हो रहा है। क्योंकि भवन अधिकारी और निरीक्षकों के इस व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते इंदौर नगर निगम से निर्माण करने वाला नक्शा तो पास करवाता है लेकिन निर्माण उसके पूरी तरह विपरीत। लिहाजा अब MOS, पार्किंग जैसी ओपन स्पेस छोड़ने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं रहती हैं। ऐसा ही भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, और अवैध निर्माण करने वाले की तिकड़ी का एक उदाहरण जोनल 12 के वार्ड 66 में की त्रिवेणी कॉलोनी के प्लाट नंबर 69 का सामने आया हैं। जिसमें स्थानीय रहवासियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन,अपर आयुक्त और जोनल अधिकारी को शिकायत करने के बावजूद भी उसका बाल बांका नहीं हो रहा हैं। उल्टे अवैध निर्माण करने वाला राजेश सुखीजा नामक व्यक्ति रहवासियों को खुली चुनौती दे रहा है कि उनसे जो बन पड़े वो कर ले। क्योंकि उसकी नगर निगम अधिकारियों, सत्तारूढ़ नेताओं से तगड़ी सेटिंग हैं जिसके चलते उसका कोई उखाड़ नहीं सकता हैं।

मामला जोनल 12 के वार्ड 66 में की त्रिवेणी कॉलोनी का।

वार्ड 66 की त्रिवेणी कॉलोनी निवासी राजेश सुखीजा नामक शख्स रहवासियों को खुली चुनौती दे रहा हैं। उक्त मामले की स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की है कि इंदौर नगर निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत बेखौफ राजेश सुखीजा अवैध निर्माण कर रहा हैं। रहवासियों जिनमें जितेंद्र पंजाबी सहित अन्य लोगों ने आपत्ति ली तो राजेश सुखीजा ने उन्हें स्वीकृत नक्शा मुंह पर मार दिया और यहां तक कह डाला कि उसकी भाजपा नेताओं,निगम अधिकारियों से तगड़ी सेटिंग वह चाहे जैसा निर्माण करेगा। उसका कुछ कोई बिगाड़ नहीं सकता हैं।

भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी पर उठ रहे सवाल।

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी को जोनल 12 और 10 का कामकाज दे रखा हैं। लेकिन इन जोनल कार्यालयों में जिस तरह से अवैध निर्माण चरम पर है। उसे देखते हुए बीओ राहुल रघुवंशी की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा सकते हैं। क्योंकि न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने जब सत्तारूढ़ दल से जुड़े पार्षदों,और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तो वह भी भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी से खासे नाराज नजर आए। उन्होंने राहुल रघुवंशी की शिकायत मुख्यमंत्री मोहन यादव तक से करने की बात कहीं। क्योंकि जोनल कार्यालय 10 और 12 में अवैध निर्माण के नाम पर जमकर काला पीला हो रहा हैं। लेकिन भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी इसे लेकर कोई भी ध्यान नहीं देते है या कहे कि उनकी ही सरपरस्ती में ऐसे अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा हैं।

हमने शिकायत तो की लेकिन कोई भी जिम्मेदार जागा नहीं।

शिकायत करने वाले जितेंद्र पंजाबी ने कहा कि हमारी कॉलोनी में पहले ही पार्किंग की बहुत ज्यादा समस्या हैं। लोग घरों के बाहर की गाड़ियां लगा देते हैं। लेकिन उक्त प्लाट नंबर 69 पर राजेश सुखीजा नामक को स्थानीय लोगों ने निवेदन किया कि पार्किंग की जगह पर निर्माण नहीं करे तो उल्टे राजेश सुखीजा उन्हें ही धौंस देने लगा। और उल्टे उनसे यहां तक कह दिया कि निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं से उसकी गहरी यारियाँ है लिहाजा उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता हैं। जितेंद्र पंजाबी ने कहा कि उन्होंने परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन, अपर आयुक्त तक को शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार जागा नहीं हैं।
