Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, एक तरफ कृष्णबाग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर वहीं स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माणों के म... INDORE,IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पहली नियुक्ति ही अवैध! इधर शिकायतों के बाद रहस्यमई त... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,वाह रे नासमझो, कुछ नहीं मिला तो अफवाहे और विधवा विलाप ही सह... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,निगम ने शुरू की रिमूवल कार्यवाही,विपक्ष बना रहा सस्ती लोकप्... INDORE, मेयर कमिश्नर की मेहनत पर भवन अधिकारी लगा रहे पलीता, बीओ की सरपरस्ती में वार्ड 66 की त्रिवेणी... INDORE, बस हंगामा बिना सोचे समझे राजनीति की वजह से 8 बार देश में सबसे स्वच्छ मेंटर इंदौर की हो रही ब... INDORE, रेहड़ी व्यापारियों का कहना जुग जुग जिये महापौर,पीली गैंग के आतंक से मिली मुक्ति,महापौर ने मन... INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद... INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव...

INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,वाह रे नासमझो, कुछ नहीं मिला तो अफवाहे और विधवा विलाप ही सही। नगर निगम कुछ करें तो गुनहगार,और ना करें तो भी कसूरवार,जबकि कोई गरीब को नहीं किया बेरोजगार, अवैध मंडी को किया गया शिफ्ट,खुद निगम ने ही किया वैध,पेट उनका दुख रहा जिनके वसूली का धंधा हो गया चौपट,जबकि रहवासियों ने खुले तौर पर जताई खुशी।

0 403

वाह शहर के बुद्धिजीवी,समझदार लोग,फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी नहीं हटा दी,मानो नासमझो को मौका दे दिया,खुद अपनी भड़ास निकालने का,कोई गरीबों के साथ अन्याय,तो निर्मम कार्यवाही,कह रहा है,कोई सब्जी विक्रेताओं के रोजी रोटी की जबरिया चिंता जता रहा हैं। यही नहीं कुछ तो भाजपा भाजपाइयों को कोस रहे,सच्चाई यह कि अवैध रोड पर कब्ज़ा किए सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया गया है ना कि गरीबों को बेरोजगार।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

बिना सोचे समझे सिर्फ आग उगलना,लोगो को भड़काना,गरीबों को उकसाना,बेवजह आपदा है ही नहीं फिर भी खुद अपना अवसर खोजना और उसे भुनाना। यकीनन नासमझो और नासमझी का ही परिचय हैं। क्योंकि पहली बात तो यह है कि इंदौर नगर निगम ने जो कार्यवाही की फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी को वैध बना दिया हैं। यहीं नहीं जो लोग अल्प ज्ञान की वजह से निगम की कार्यवाही को निर्मम,गरीबों के साथ अन्याय ठहरा रहे है। उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि जो सब्जी विक्रेता रोड पर कब्ज़ा किए बैठे है उन्हें निगम अमले ने हटाया नहीं है बल्कि अन्य स्थान पर शिफ्ट किया हैं। अब यह अलग है कि पेट उन लोगों का दुख रहा है, जिनकी इन्हीं गरीब सब्जी वालों से उगाई कि दुकान मंगल हो गई। कोई भाजपा को तो कोई भाजपाइयों को कोस रहा हैं। जबकि हकीकत यह है कि निगम अमले ने करीब 8 हजार से ज्यादा उन परिवारों को राहत दी है जो पिछले कई लंबे सालों से बेवजह के कब्जे,असामाजिक तत्वों की दादागिरी के शिकार हो रहे थे। यही नहीं जो लोग गरीबों के साथ अन्याय उनकी रोजीरोटी की चिंता जता रहे हैं। उन्हें यह मालूम नहीं या फिर उनके अल्पज्ञान की निगम ने किसी को भी बेरोजगार नहीं किया है बल्कि इस रोड पर रास्ता रोके अवैध सब्जी मंडी को अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करते हुए उसे खुद निगम का वैध वारिस बना दिया हैं। दरअसल अब पेट उन लोगों का दुख रहा है आमजनता या कहे कि खुद सब्जी विक्रेताओं का भी नहीं। लेकिन पेट में दर्द ऐसे तत्वों का हो रहा है जो इसी मार्ग को अवरुद्ध कराते हुए इन्हीं सब्जी विक्रेताओं,से रोजाना और मासिक वसूली करते आ रहे थे। न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने ऐसे ही सब्जी विक्रेताओं से पूर्व में अभी भी चर्चा की तो उन्हें इतना कोई दर्द नहीं हैं। बल्कि अब सुकून है। राहत ऐसे लोगों से जो उनसे रंगदारी पूर्वक कितने ही सालों से वसूली करते आ रहे हैं। यही नहीं यह वसूली लगभग लाखों में बताई जा रही हैं। इधर क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी इंदौर नगर निगम की उक्त शिफ्टिंग से काफी ज्यादा खुश है न कि किसी भी तरह से नाराज। अब कांग्रेस भाजपा भाजपा करे और भाजपाइयों को कोसे तो यह उनका काम हैं। यूं भी ऐसे समय में विपक्ष कोई भी अवसर मुद्दा बनाएगा ही। यह उनकी भूल नहीं लेकिन अफसोस तो उन लोगों पर है कि जो बिना जाने,समझे और जानकारी के कुछ भी उलजलूल बातें आरोप और विधवा विलाप किए जा रहे हैं। कोई गरीबों के बेरोजगारी, अन्याय जैसी बातें कर रहे हैं। लेकिन पूरी कार्यवाही निगम की शिफ्टिंग के बाद जहां स्थानीय सैकड़ों लोग और परिवार खुश है। वहीं साथ ही अब यह बात बार बार मन कटोच रही है कि निगम अमला कार्यवाही करें तो भी गुनहगार और जाम लगा रहे तो भी बेकुसूर। हद तो इस बात की है कि अधिकांश एक पहलू और भेड़चाल में मस्त हैं। लेकिन दूसरे पहलू की उनको चिंता फिक्र नहीं। क्योंकि एक तरफ ऐसे अवैध मार्केट की वजह से सड़कों पर जबरिया कब्जे की वजह सडके सकरी हो रही हैं। और महाजाम बहुत ज्यादा। लिहाजा इन हालातों से निपटने के लिए सड़कों से अवैध सब्जी मंडी हटाते हुए नगर निगम ने एक खाली प्लाट पर व्यवस्थित शिफ्ट कर दी तो उसमें गुनाह क्या हुआ?

झूठी अफवाह शिफ्टिंग को बता रहे अन्याय।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने पहले ही अपनी खबरों में इस बात को बता दिया था कि कोई भी गरीबों के साथ अन्याय नहीं करने की सोच रहा हैं। न उन्हें बेरोजगार करने की उनकी की उनकी मंशा। लेकिन लोगों ने ऐसा माहौल बनाया, जैसे निगम अमले ने गरीबों को बेरोजगार करते हुए घर नहीं बैठाया है बल्कि सड़क से उन्हें अन्य खाली प्लाट पर शिफ्ट किया हैं। लेकिन लोगों का क्या उन्हें बस बोलने और भड़काने का ही मौका चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!