Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, एक तरफ कृष्णबाग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर वहीं स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माणों के म... INDORE,IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पहली नियुक्ति ही अवैध! इधर शिकायतों के बाद रहस्यमई त... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,वाह रे नासमझो, कुछ नहीं मिला तो अफवाहे और विधवा विलाप ही सह... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,निगम ने शुरू की रिमूवल कार्यवाही,विपक्ष बना रहा सस्ती लोकप्... INDORE, मेयर कमिश्नर की मेहनत पर भवन अधिकारी लगा रहे पलीता, बीओ की सरपरस्ती में वार्ड 66 की त्रिवेणी... INDORE, बस हंगामा बिना सोचे समझे राजनीति की वजह से 8 बार देश में सबसे स्वच्छ मेंटर इंदौर की हो रही ब... INDORE, रेहड़ी व्यापारियों का कहना जुग जुग जिये महापौर,पीली गैंग के आतंक से मिली मुक्ति,महापौर ने मन... INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद... INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव...

INDORE,IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पहली नियुक्ति ही अवैध! इधर शिकायतों के बाद रहस्यमई तरीके गायब हो रहे फाइल और देवास विकास प्राधिकरण तत्कालीन सीईओ के पत्र।

0 110

IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पहली नियुक्ति अवैध! इधर शिकायत के बाद जांच फाइल रहस्यमयी तरीके से नदारद तो साथ ही तत्कालीन देवास विकास प्राधिकरण सीईओ का पत्र भी हुआ गायब।

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर विकास प्राधिकरण और देवास विकास प्राधिकरण को इंदौर विकास प्राधिकरण के तथाकथित प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल ने घोलकर पी लिया हैं। जबकि इनके खिलाफ कोई कार्यवाही की बात आती है तो पोरवाल की तगड़ी सेटिंग के चलते यह रहस्यमयी तरीके से अचानक गायब हो जाती है। दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की देवास विकास प्राधिकरण की पहली नियुक्ति ही अवैध हैं। क्योंकि साल 1992 में दैनिक वेतनभोगी के रूप में देवास विकास प्राधिकरण में कार्य करने लगे राजेंद्र पोरवाल की सेवाएं शासन के नियमानुसार साल 2000 में ही खत्म हो गई थी। जबकि पोरवाल लगातार पदोन्नति लेते रहे। यहीं नहीं सूत्र तो यहां तक बताते है कि इंदौर हाईकोर्ट में भी राजेंद्र पोरवाल में दो दो बार झूठा शपथ दिया। माननीय न्यायालय से सच्चाई छिपाते हुए अपनी पदोन्नति की राह आसान कर ली। लेकिन सवाल यह उठता है कि किसी कर्मचारी की जब पहली नियुक्ति ही शासन नियमानुसार अवैध घोषित है तो उनकी पदोन्नति कैसे वैध होगी। यहीं पिछले चार साल पहले देवास विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ बी एम गुप्ता द्वारा एक पत्र लिखा गया था जिसमें इंदौर विकास प्राधिकरण से राजेंद्र पोरवाल को दोबारा देवास विकास प्राधिकरण भेजे जाने की बात कहीं गई थी। लेकिन फिलहाल जिस तरह पोरवाल पर संभाग कमिश्नर द्वारा बैठाई जांच की फाइल रहस्यमयी तरीके से गायब हुई लिहाजा देवास विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ बी एम गुप्ता का वो पत्र भी इसी तरह से अचानक हो गायब हो गया था। जो आज तक नहीं पता चला कि वो गया कहां?

1988 के बाद दैनिक वेतनभोगी को हटा दिया गया था। पोरवाल आया 1992 में।

शासन के नियमानुसार 1988 के बाद के दैनिक वेतनभोगीयो को साल 1999 और साल 2000 में हटा दिया गया था। लेकिन देवास विकास प्राधिकरण में 1992 में बतौर दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम करने वाले राजेंद्र पोरवाल को हटाया नहीं गया। जबकि बताया जाता है कि पोरवाल के पास ऐसे कोई न्यायालयीन आदेश तक नहीं थे। लिहाजा इस पूरे मामले में राजेंद्र पोरवाल की तगड़ी सेटिंग प्रतीत होती हैं।

तत्कालीन देवास सीईओ ने लिखा था पत्र वो गायब।

जांच फाइल भी गायब।

फिलहाल मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने वित्त अधिकारी के रूप में दिव्या शर्मा को इंदौर विकास प्राधिकरण पदस्थ किया हैं। और दिव्या शर्मा ने ही राजेंद्र पोरवाल की नियुक्ति,पदोन्नतियों को लेकर राज्य सरकार संभाग कमिश्नर भास्कर लक्षकार शिकायत की थी। जिसके। बाद संभाग कमिश्नर और इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने उक्त मामले की जांच तत्कालीन सीईओ को दी थी। लेकिन उक्त फाइल भी फ़िलहाल कहा गायब हो गई इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं।

हाईकोर्ट को भी कहा झूठ,दिया झूठा शपथ पत्र!

इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी बनकर बैठे राजेंद्र पोरवाल को लेकर सूत्र एक बात और बताते है कि राजेंद्र पोरवाल ने अपनी पदोन्नति के लिए इंदौर के माननीय उच्च न्यायालय को भी दो दो बाद झूठा पत्र दिया। जिसमें देवास विकास प्राधिकरण से संबंधित तमाम जानकारियां छिपाई गई थी। फिलहाल उक्त मामले की जांच पारदर्शिता से होती है राजेंद्र पोरवाल पर सख्त कार्यवाही होना निश्चित बताया जा रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!