INDORE,MPEB असलियत यह कि कई नई बहुमंजिलाओं में सालों से मीटर तक नहीं,लाइनमैन मीटर रीडिंग करने वालों की सेटिंग से हो रही बेखौफ बिजली चोरी,मुफ़्त में आनंद ले बिजलीचोर,इधर मंहगे करंट की मार झेल रहा आम उपभोक्ता।
MPEB, असलियत यह कि कई नई बहुमंजिलाओं में सालों से मीटर तक नहीं, लाइनमैन,मीटर रीडिंग करने वालों की मिलीभगत से बिजली चोरी,मुफ़्त में बिजली के आनंद, जो पकड़ाए वो चोर,मंहगे करंट की मार झेल रहा आम उपभोक्ता।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर ही नहीं लगभग पूरे प्रदेशभर में लाइन मेन और मीटर रीडिंग करने वालों की बल्ले बल्ले हैं। क्योंकि जो आम उपभोक्ता पैसे जमा कर रहा है बिजली बिल हजारों सैकड़ों में आ रहा है बिजली विभाग का अमला उसी में व्यस्त हैं। जबकि लाइनमेन और मीटर रीडिंग करने वालों की इस पूरे दौरान बल्ले बल्ले हैं। क्योंकि उनकी मिलीभगत की वजह से बिना मीटर बिजली चोरी का खेल जारी हैं। प्रतिमाह कुछ रुपयों के लालच के चक्कर में ईमानदारी से बिजली बिल का भुगतान करने वाला आम उपभोक्ता मंहगे करंट की मार झेल रहा है। खासतौर से न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम उन ऐसी बहुमंजिला की बात कर रहा है,जो शहरी क्षेत्र से बाहर है। और ग्रामीण इलाकों में यह बहुमंजिला बन चुकी हैं। और यहां ऐसी मल्टी में लाइनमैन और मीटर रीडिंग करने वालों पर ही MPEB निर्भर हैं। जबकि इस चोरी की बात करे तो खुद न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने MPEB के जिम्मेदारों को इसकी सूचना दी। लेकिन सालभर गुजर जाने के बाद हुआ कुछ नहीं। क्योंकि प्रेस नोट में इन जिम्मेदारों को साल में एक दो या तीन कार्यवाही करते हुए अपनी जिम्मेदारियों से इतिश्री करना है, उसके अलावा कुछ नहीं। क्योंकि हकीकत यह है कि कई बहुमंजिलाएं ऐसी है, जहां के रहवासी खासतौर से ऐसे जो खुद रहवासी नहीं बल्कि किरायेदारों से मोटा किराया वसूल रहे है। उन्हें इसे लेकर कोई मतलब नहीं हैं और मीटर लगाने से लेना देना। बस लाइनमैन और मीटर रीडिंग करने वालों से सेटिंग हुई और शुरू हो जाता है बिजली चोरी का खेल। क्योंकि उन्हें किरायेदारों से मोटी रकम के अलावा कोई लेना देना नहीं हैं। जबकि बात MPEB की करे तो जिम्मेदार महज 500₹ प्रतिमाह में मुफ्त की बिजली उपलब्ध करवाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

लाइनमैन और मीटर रीडिंग करने वाले लगा रहे चूना।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने खुद MPEB के लोगों को उक्त मामले की जानकारी दी थी। जो सिर्फ मीडिया वाह वाही लूटने के अलावा कोई काम नहीं कर रहे हैं। जबकि न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने MPEB के ही इस जिम्मेदार को फोटो सहित बताया था कि उक्त पते पर बहुमंजिला निवासी किरायेदार बेख़ौफ़ बिना मीटर के फ्री की बिजली का आनंद ले रहे हैं। जबकि लूटा रहे है, हर माह कायदों से बिजली बिल जमा करने वाले। लेकिन उक्त जिम्मेदार ने यह जानकारी दबाकर रख ली। यही नहीं साल बीत गया लेकिन न बिजली चोर पकड़ाये न बिजली चोरी बंद हुई।

बिना मीटर बिंदास आनंद।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने अपनी पड़ताल में देखा कि लाइनमैन और मीटर रीडिंग करने वालों की सेटिंग के चलते बिजली कंपनी को अच्छाखासा भुगतना पड़ रहा हैं, और लाखों का नुकसान भी हो रहा है। लेकिन यह नुकसान माथे डाला जाता है आम उपभोक्ताओं के।
