Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, श्रीमानो ने फीता काटा,फिर नहीं जाने हालात,नगर निगम के सुविधाघर बने महिलाओं की दुविधा,लगभग हम... INDORE, जिला प्रशासनिक संकुल में एक लाइजनर की ढींगे हांकने चर्चा,मीठी मीठी बातों के घापे में आ रहे अ... INDORE,MPEB असलियत यह कि कई नई बहुमंजिलाओं में सालों से मीटर तक नहीं,लाइनमैन मीटर रीडिंग करने वालों ... INDORE, एक तरफ कृष्णबाग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर वहीं स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माणों के म... INDORE,IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पहली नियुक्ति ही अवैध! इधर शिकायतों के बाद रहस्यमई त... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,वाह रे नासमझो, कुछ नहीं मिला तो अफवाहे और विधवा विलाप ही सह... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,निगम ने शुरू की रिमूवल कार्यवाही,विपक्ष बना रहा सस्ती लोकप्... INDORE, मेयर कमिश्नर की मेहनत पर भवन अधिकारी लगा रहे पलीता, बीओ की सरपरस्ती में वार्ड 66 की त्रिवेणी... INDORE, बस हंगामा बिना सोचे समझे राजनीति की वजह से 8 बार देश में सबसे स्वच्छ मेंटर इंदौर की हो रही ब... INDORE, रेहड़ी व्यापारियों का कहना जुग जुग जिये महापौर,पीली गैंग के आतंक से मिली मुक्ति,महापौर ने मन...

INDORE, श्रीमानो ने फीता काटा,फिर नहीं जाने हालात,नगर निगम के सुविधाघर बने महिलाओं की दुविधा,लगभग हमेशा रहती है शटर डाउन,बजट खुटाऊ योजना है जारी।

0 96

श्रीमानो ने फीता काटा,बोर्ड ठुकवाया और फिर कभी नहीं जाने हालात,इंदौर नगर निगम के सुविधाघर सहूलियत से खुलते है और जाता है मनमाने समय पर शटर डाउन,खासतौर से महिलाएं खासी परेशान, ओडीएफ+++ का खिताब लो और खुद ही भूल जाओ,बजट खुटाऊ योजना निगम में लगातार जारी, ढेले भर का जनता को नहीं लाभ।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

जी हां हम बात कर रहे हैं ओडीएफ++ का खिताब हासिल कर भूल चुके देश के 8 बार सबसे स्वस्छ इंदौर नगर निगम की। जहाँ पर अभी भी बजट खुटाऊ योजना जारी हैं। लेकिन काम ढेले भर का नहीं होता हैं। बल्कि आमजनता इन इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों के गैरजिम्मराना रवैये की वजह से परेशान होती रहती हैं। खासतौर से महिलाएं इंदौर नगर निगम की शिकार हैं। क्योंकि निगम ने आम से लेकर खास के लिए बड़े ही आलीशान पब्लिक टायलेट बना तो दिए हैं। श्रीमानो जिनमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर पांच नंबर विधायक महेंद्र हार्डिया,इंदौर नगर निगम की महापौर परिषद सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा , स्थानीय वार्ड 37 की भाजपा पार्षद संगीता जोशी, ने उक्त सुविधाघर का फीता काटते हुए एक आर्कषक विज्ञापन बोर्ड तो चस्पा करवा दिया। लेकिन उसके बाद यहां के हालत कुछ ऐसे है कि खासतौर महिला राहगीरो,यात्रियों को उक्त पब्लिक टायलेट ढेले भर का लाभ नहीं हैं। हां जरूर पुरुष इसी महंगे डिजाइन वाले सुविधाघर के पिछवाड़े या आसपास खुले में पेशाब रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा हैं। दरअसल उक्त रेडिशन चौराहे पर झांकीबाजी की कहानी कहता यह सुविधाघर अपने हिसाब से खुलता है बंद हो जाता हैं। फिर महिलाएं परेशान होती रहे किसी को कुछ लेना हैं। जहां लगभग हमेशा शटर डाउन ही रहता हैं। और बेचारी महिला राहगीरो राजगीर है यात्री परेशान होती आसानी से दिखाई देती हैं।

3.5.2026 को ही हुआ था शुरू,मनमानी जारी।

रेडिशन चौराहे स्थित उक्त सुविधाघर का फीता माननीयों ने 3 मई 2026 को ही काटा था। लेकिन छ महीनों बाद यहां लगभग हमेशा ताला जड़ा रहता हैं। इधर आसपास के कुछ स्थानीय महिलाओं में बताया कि उक्त सुविधाघर के अंदर पंखा लाइट और पार्टी शॉर्टी चलती रहती हैं। लेकिन जिस उद्देश्य के लिए यह पब्लिक टायलेट बनाया गया था। वह काम कभी यहां नहीं बल्कि कभी कभार होता हैं।

खुद जिम्मेदार ही भूले जिम्मेदारी,महिलाएं सहित पुरुष गए तेल लेनें।

3 मई 2026 के उक्त आयोजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव,विधायक महेंद्र हार्डिया, Mic सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा,भाजपा पार्षद संगीता जोशी भी भूल गई कि उक्त लाखों रुपए से बने उक्त रेडिशन चौराहे स्थित सुविधाघर का उन्होंने फीता तो काट दिया था। लेकिन उसके बावजूद वार्ड 37 से भाजपा महिला पार्षद संगीता जोशी के होते हुए भी वह और अन्य कोई जिम्मेदारो को जनता के उक्त दुख की भनक तक नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!