Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जिम्मेदारों को शिकायत कर के परेशान, कलेक्टर,सीएमओ,पुलिस विभाग से लगाई गुहार,बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकियां टीसी देकर बना रहे शिकायत वापस लेने का दबाव।

0 686

राष्ट्रीय धरोहर का पेड़ सूखकर जलने वाली लकड़ी बन गया,लेकिन धार नगर पालिका सीएमओ कर रहे बस आवेदन की जांच,मांडू की इमली पेड़ का धार में हुआ था कत्ल,लेकिन अभी भी कार्यवाही है बाकी,शिकायतकर्ता का कहना जागरूकता बताने की मिल रही सज़ा,बच्चे को ऐन वक्त पर थमा दी टीसी,बच्चे का भविष्य हो लेकिन प्राचीन पेड़ को काटने वाले धार के चर्चित सबसे बड़े ज़मीन घोटाले में संदिग्ध आरोपी को हो सज़ा।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

धार।
शहर के सबसे चर्चित ज़मीन घोटाले को अंजाम दिया गया अभी भी उक्त मामले में उठापटक जारी हैं। लेकिन जिस जमीन को लेकर इतने बड़े मामले की साजिश का अभी तक पूरी तरह पर्दाफाश नहीं होने के बावजूद भी एक दूसरा बड़ा मामला सामने आया हैं। दरअसल धार के सेंट टेरेसा परिसर में खुरासानी इमली यानी मांडू की विश्वप्रसिद्ध इमली के एक ऐतिहासिक पेड़ को काटने का दिलचस्प और बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया हैं। शिकायतकर्ता अर्जुन यादव की माने तो सेंट टेरेसा जमीन घोटाले जो कि 500 करोड़ से भी ज्यादा वर्तमान में जमीन है,वो मिली किसलिए थी उसका वर्षों तक क्या उपयोग हुआ। और अभी क्या हो रहा हैं। ये पूरे और सभी धार वासियों को पता हैं। लेकिन भ्रष्ट और मिलजुली व्यवस्थाओं के चलते इतने बड़े घोटाले के मास्टरमाइंड अभी भी कार्यवाही की जद से बाहर हैं। शिकायकर्ता के अनुसार इसी जमीन पर लगे लगभग 500 सालों पुराने खुरासानी इमली के पेड़ को बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से काट दिया गया। और अभी भी इतनी ज्यादा और जिले के सभी जिम्मेदारों को शिकायतों के बावजूद सेंट टेरेसा परिसर में खुरासानी इमली का पेड़ काटने वाले हनी दास पर कोई कार्यवाही तक नहीं हो रही हैं।

कलेक्टर से लेकर नगर पालिका सीएमओ तक।

सेंट टेरेसा परिसर में काटे गए खुरासानी इमली के पेड़ को काटे जाने की शिकायत धार कलेक्टर को दो बार,और धार कलेक्टर द्वारा उक्त मामले पर कार्यवाही के आदेशों के बावजूद भी धार नगर पालिका सीएमओ विश्वनाथ प्रताप सिंह जांच ही कर रहे हैं। लेकिन कार्यवाही क्यों नहीं इसका जवाब सीएमओ सिंह के पास नहीं हैं क्योंकि एक बार जांच के नाम पर नौटंकी के बावजूद भी शिकायतकर्ता अर्जुन यादव ने मय प्रमाण शिकायत कर डाली।

मेरे बच्चों को स्कूल से निकालकर बना रहे दबाव।

मैने खुरासानी इमली जो कि बहुत ही विलुप्त और महत्वपूर्ण प्रजाति का पेड़ हैं। जिसे सेंट टेरेसा के हनी दास ने योजनाबद्ध तरीके से कटवा दिया। उक्त मामले में नगर पालिका सीएमओ हो या अन्य कोई और अधिकारी उनकी मिलीभगत भी साफ जाहिर हो रही हैं। क्योंकि पेड़ काटे जाने के बाद हनी दास ने पेड़ के अवशेष छुपाने के लिए रातोंरात उस पर निर्माण कार्य भी कर दिया। मेरे बच्चों का भविष्य भले खराब हो जाए लेकिन इतनी दुर्लभ प्रजाति के पेड़ को काटने वालों को सख्त से सख्त सजा होनी ही चाहिए। मैने धार थाने में भी पुलिस विभाग को शिकायती आवेदन मय सबूत के दिया है और पुलिस से FIR दर्ज करने की गुहार लगाई हैं। 

अर्जुन यादव शिकायतकर्ता धार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!