Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Banswara Road Accident: बांसवाड़ा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 सगे भाइयों सहित तीन की मौत, इलाके ... Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने नवजात बच्ची को दी नई जिंदगी, सरकारी अस्पताल में हुआ मुफ्त इला... Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, विजेंद्र गुप्ता ने सत्र को लेकर कही ये ब... भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में कई लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती Rupnagar Weather: रूपनगर में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, लू का अलर्ट Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार Punjab Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गं... Punjab News: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन का संघर्ष का ऐलान, संगरूर में होगा बड़ा रोष मा... Astrology Fraud: ज्योतिष के नाम पर परिवार से बड़ी ठगी, धोखाधड़ी का तरीका जान रह जाएंगे हैरान Punjab Crime: गन पॉइंट पर छीनी गई इनोवा गाड़ी पुलिस ने की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी विदाई

51

करनाल: बसंत विहार कालोनी के युवक की रूस में हुई मौत के कई दिन बाद शव को करनाल लाया जा सका। शनिवार को अंतिम संस्कार के समय हर किसी की आंखें नम हो गईं। बताया जाता है कि युवक देव पुंडीर 16 मार्च को पर्यटक वीजा पर रूस गया था। लगभग 16 दिन पहले परिजनों की उसके साथ फोन पर बात भी हुई थी। तब युवक ने बताया था कि सब ठीक है।

उसके बाद रात को ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परिजनों को उसकी मौत के बारे में पता चला। परिजनों को संदेह है कि किसी अनहोनी के कारण देव पुंडीर की

मौत हुई होगी। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। देव पुंडीर के पिता इलैक्ट्रॉनिक और मां सिलाई को का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बेटे को विदेश भेजने के लिए लगभग 5 लाख रुपए खर्च किए थे।

कालोनी निवासी सुभाष का कहना है कि देव पुंडीर की मौत को की सूचना मिलने के बाद दूतावास को ई-मेल भेजी थी। उसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, विधायक जगमोहन आनंद व प्रशासन से बात कर शव को भारत लाने के लिए अपील की गई थी। उसके बाद शव को लाया जा सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!