Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ...

Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में

53

केरल के मलप्पुरम जिले में बीते शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ. यह घटना तब हुई जब थरूर आंध्र प्रदेश के अनिल कुमार के लिए प्रचार करने वांडूर आए थे. बताया जा रहा है कि थरूर के काफिले से जुड़े गनमैन और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला किया गया. पुलिस के मुताबिक इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सांसद जब वांडूर में एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम में जा रहे थे, तब उनके काफिले को थिरुवल्ली चेल्लीथोडु पुल के पास बाइक पर सवार कुछ लोगों ने रोक दिया. जब गनमैन ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो बाइक सवार लोगों ने उस पर और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला कर दिया.

दो वाहनों में आए थे पांच लोग

पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी (FIR) के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे चेलेथोडे पुल के पास हुई. उस समय सांसद शशि थरूर कांग्रेस नेता ए पी अनिलकुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सड़क पर जाम की स्थिति थी जिसके चलते काफिले की गति धीमी हो गई. FIR में कहा गया है कि दो वाहनों में पांच लोग सवार होकर आए उन्होंने सांसद के वाहन को रोक दिया. जब गनमैन रतीश के.पी. ने रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सड़क संकरी थी और गनमैन ने केवल आगे चल रहे वाहन को तेजी से आगे बढ़ने के लिए कहा था, ताकि काफिले को रास्ता मिल सके.

एक आरोपी हिरासत में

वांडूर पुलिस ने गनमैन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. देर रात एक आरोपी को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वीआईपी सुरक्षा को लेकर सवाल

इस घटना के बाद वीआईपी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमले के पीछे कोई स्पष्ट राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या साजिश है या नहीं. पुलिस को संदेह है कि हमलावर जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे.

केरल विधानसभा चुनाव

केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है. सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी रैलियां कर रहे हैं. राज्य में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!